हरियाणा पंजाब के किसानों के प्रदर्शन पर जेजीपी कि बीजेपी को नसीहत, सहयोगी विधायक दे रहे इस्तीफ़ा

हरियाणा और पंजाब के किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। मांगे ना पूरी होने के कारण हरियाणा के कई राज्यों समेत पंजाब के किसान भी अब दिल्ली बॉर्डर पर भारी संख्या में आ पहुंचे हैं जिन्हें संभाल पाना और स्थिति को काबू करना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसी बीच हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने दोस्ती का फर्ज बखूबी निभाया है।

हरियाणा पंजाब के किसानों के प्रदर्शन पर जेजीपी कि बीजेपी को नसीहत, सहयोगी विधायक दे रहे इस्तीफ़ा

जेजेपी ने भारतीय जनता पार्टी को नसीहत देते हुए समझाया कि किसानों को एमएससी यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर लिखित आश्वासन देने में कोई भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लिखित में आश्वासन मिलने पर ना सिर्फ किसान आश्वस्त और संतुष्ट होकर अपने घर जा पाएंगे साथ ही प्रशासन की मुश्किलों का भी अंत हो पाएगा। तीन कृषि कानूनों को सरकार द्वारा पारित किए जाने पर अनेकों किसान संगठनों ने एक ही सुर में विरोध करते हुए केंद्र से असहमति जताई है।

इसी बीच आज किसानों के विरोध प्रदर्शन का सातवां दिन है और बातचीत कर समस्या का समाधान निकालना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। जेजेपी प्रमुख व पूर्व सांसद अजय चौटाला का कहना है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कह रहे हैं ‘एमएससी जारी रहेगा और यही किसानों के हित में है।’ चौटाला का कहना है कि हम चाहते हैं इस बात का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए जिसके लिए सरकार में शामिल लोगों को किसानों की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए भी अनुरोध किया है।

बता दे कि दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं सांगवान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर भी संज्ञान दिया था।

पत्र में सांगवान ने लिखा था किसानों के समर्थन में मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश की तरह मेरे विधानसभा क्षेत्र दादरी के किसान भी कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उनका पूरा समर्थन करना मेरी प्राथमिकता है और नैतिक कर्तव्य भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago