गोली लगने के बाद ये थे निकिता के आखरी शब्द, अपने भाई से कही थे ये बात

निकिता तोमर हत्याकांड में हो रही जांच ने तूल पकड़ रखा है। पूरे मामले को लेकर फास्ट ट्रैक में सुनवाई की जा रही थी। पूरे मामले को लेकर तीन अहम चश्मदीद गवाहों के बयान को दर्ज किया गया। चश्मदीदों की फेहरिस्त में निकिता का भाई नवीन, फुफेरा भाई और उसकी सहेली भी शामिल थी जो वारदात के समय निकिता के साथ थी।

नवीन द्वारा दिए गए अपने बयान में उसने बयाता कि उसने मुख्य आरोपी तौसिफ और रेहान को घटना स्थल से फरार होते हुए देखा था। नवीन ने अदालत को बताया कि अपहरण में विफल होने पर तौसिफ ने निकिता को गोली मार दी थी।

गोली लगने के बाद ये थे निकिता के आखरी शब्द, अपने भाई से कही थे ये बात

गोली मारने के वक्त निकिता का फुफेरा भाई भी घटना स्थल पर ही मौजूद था। नवीन को फुफेरे भाई ने ही इस घटना से जुड़ी जानकारी दी। गोली लगने की खबर सुनते ही नवीन घटना स्थल की ओर दौड़ा। घटनास्थल पर आते समय नवीन ने दोनों मुख्य आरोपियों को फरार होते हुए देखा था।

नवीन ने बताया कि सन 2018 में जब तौसिफ द्वारा निकिता का अपहरण किया गया था तभी से वो आरोपी को पहचानता था। नवीन का कहना था कि तौसिफ निकिता को स्कूल के दिनों से ही काफी परेशान करता था। साथ ही साथ उसने अदालत में रेहान की भी पहचान की।

आपको बता दें कि निकिता की सहेली जो गोली लगने के दौरान उसके साथ थी उसने भी बुधवार को अपना बयान दर्ज करवा दिया है। निकिता गोलीकांड ने पूरे फरीदाबाद को हिला के रख दिया था ऐसे में जनता की मांग थी कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इसी के चलते न्याय प्रशासन द्वारा सक्रीय होकर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरे केस की सुनवाई फास्ट्रैक कोर्ट में की जा रही है। निकिता हत्याकांड को लेकर धरना प्रदर्शन भी हो चुका है जिसे ध्यान में रखते प्रशासन द्वारा आला कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि अस्पताल ले जाते समय भी निकिता ने अपने भाई को दोनों आरोपियों के नाम बताए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago