Categories: Government

26 गांव को नगर निगम में शामिल करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट – जसवंत पवार

फरीदाबाद के 26 गांव को नगर निगम में शामिल करने का मामला शांत नहीं हो रहा है इसको लेकर 26 गांव के पंच सरपंचों और फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल आर्य की अध्यक्षता में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरकार के उस फैसले पर रोक लगाने की मांग की है जिसके अंतर्गत फरीदाबाद के 26 गांव को नगर निगम में शामिल किया जा रहा है

26 गांव को नगर निगम में शामिल करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट - जसवंत पवार


फरीदाबाद सरपंच एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में बताया कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल जनगणना ने 28 जुलाई 2020 को एक आदेश जारी कर जनगणना 2021 के लिए सभी प्रशासनिक इकाइयो कि 31 मार्च 2021 तक सीमा फ्रीज करने के आदेश दिए थे ऐसे में अब इस गांव को नगर निगम में शामिल करना केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ है


युवा पंचायत के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि नगर निगम में 26 गांव को लेने का चौतरफा विरोध हो रहा है सभी पंचायतों ने नगर निगम में शामिल ना होने के लिए भी सरकार को प्रस्ताव दे दिया है और सभी गांव के युवाओं का कहना है कि पहले नगर निगम पहले अपने 40 वार्डों को स्वच्छ सुंदर बनाए तब जाकर गांव की तरफ देखें
जसवंत पवार ने और बताया कि 26 गांव को नगर निगम में शामिल करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है याचिका के अनुसार नगर निगम संपन्न गांव की बेशकीमती जमीन और उनके फंड को हड़पना चाहती है नगर निगम में जो पहले से ही जो गांव है

उनकी ही वर्षों से दुर्दशा कर रखी है ऐसे में नगर निगम नए गांव का विकास कैसे करेगी
याचिका में कोर्ट को बताया गया कि राज्य में पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने को है और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए राज्य चुनाव आयोग ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है
ऐसे में इन गांवों को नगर निगम में शामिल करने का निर्णय बेतुका और नियमों के खिलाफ है
याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है की सरकार के इस निर्णय के खिलाफ रोक लगाने का आदेश जारी करें

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago