Kisan Andolan: कोई कर रहा स्वागत, तो कोई खिला रहा लड्डू, देखें- किसान किसान आंदोलन की खास तस्वीरें

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब के हज़ारों किसान इन दिनों सड़कों पर उतर आये हैं। बातचीत का दौर निरंतर चल रहा है और सरकारी अधिकारियों और किसानों के बीच हुई सभी बैठकें, बेनतीजा रही हैं। इस बीच, किसानों की मांग है कि सरकार सभी कृषि कानूनों में संशोधन करे क्यूंकि सरकार द्वारा किये गए मिनिमम सपोर्ट प्राइस एमएसपी के दावे खोखले हैं और इन से किसानों को कोई लाभ नहीं होने वाला।

Kisan Andolan: कोई कर रहा स्वागत, तो कोई खिला रहा लड्डू, देखें- किसान किसान आंदोलन की खास तस्वीरें

इसी के चलते, दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक के दौरान किसानों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित भोजन को ठुकरा दिया। जितने भी किसानों के प्रतिनिधि विज्ञान भवन वार्ता के लिए पहुंचे थे, उनके लिए धरने की जगह से ही भोजन बन कर आया था।

नई कृषि नीति (न्यू एग्रीकल्चरल लॉ) के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी अब भारी संख्या में किसान दिल्ली पहुँच रहे हैं। इतना ही नहीं, आम जनता भी किसानों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नज़र आ रहे हैं।

किसानों के लिए लंगर बनाने को अब गैस सिलिंडर के साथ ही चूल्हे भी लगा दिए हैं और आसपास के गांव से लकड़ी और उपलों की भी व्यवस्था करा दी गई है। चूल्हों पर लंगर तैयार करने की जिम्मेदारी युवाओं ने संभाली है और कोई भी भूखा न रहे, यह जिम्मा उन्होंने उठाया है।

मशीन से भी धरनास्थल पर रोटी बनाईं जा रही हैं। दिल्ली-हरियाणा के बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अन्नदाताओं के खाने का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में भी किसानों का ढोल-नगाड़ों और स्वागत डांस के साथ मनोबल बढ़ाया गया। किसानों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए उसके लिए जूस, बिरयानी और मिष्ठान का भी बंदोबस्त किया गया।

सोनीपत में किसानों को दूध के साथ ही गन्ने का जूस भी पिलाया गया। किसानों के लिए मददगार बने आसपास के ग्रामीण उनकी सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago