आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आज पांचवें दिन भी किसानों के साथ संपर्क का दौर चलता रहा। उन्होंने हरियाणा के टिकरी बाॅर्डर पर सुबह ही पहुंचकर किसानों के पूरा दिन भी बिताया और वर्तमान मंे चल रहे आंदोलन पर चर्चा भी की। यह जानकारी आज पार्टी के सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने दी।
टिकरी बाॅर्डर पर किसानों से चर्चा के लिए पार्टी के जोन उपाध्यक्ष बिजेन्द्र अत्री, जिला अध्यक्ष रोहतक महाराज सिंह, आम आदमी पार्टी किसान संगठन सुरेन्द्र भामू, पश्चिमी जोन संयोजक मास्टर रामेश्वर, जोन उपाध्यक्ष जगदीश, महम विधानसभा अध्यक्ष दिनेश तथा काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मालूम हो कि आंदोलन के बाद से ही आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता टिकरी बाॅर्डर में किसान से संपर्क कर उनकी समस्याओं को आगे ले जाने का काम कर रहें है। वह आंदोलन में शामिल किसानों से लगातार बैठके कर उनकी वर्तमान में पैदा हर ही परेशानियों कार्यकर्ताओं के माध्यम से हल निकालने का प्रयास कर रहे है। पांचवे दिन पार्टी के कार्यकर्ताआं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर सुबह टिकरी बाॅर्डर पहुंचकर किसानों से संपर्क किया तथा उनको खाने-पीने का सामान वितरित किया।
मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन तक किसानों के लिए खाने का इंतजाम करेंगी।
सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों को तरीखें देने कि बजाए उनकी समस्या का हल निकालें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों की अपनी बात समझाते हुए उनके आंदोलन को समाप्त करवायें।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…