Categories: Press ReleaseTrending

8 दिसम्बर को होने वाले भारत बंद में कांग्रेस ने, किसानों को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया

8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण रुप से समर्थन रहेगा। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार 8 दिसंबर को हरियाणा में प्रदेश और जिला स्तर पर हरियाणा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने यहां जारी बयान में दी।

डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ देश के किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। जब भाजपा सरकार ने इनकी आवाज को अनसुना कर दिया तो किसानों द्वारा दिल्ली कूच का फैसला लिया गया।

8 दिसम्बर को होने वाले भारत बंद में कांग्रेस ने, किसानों को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया

इसके बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया गया। इस कड़कड़ाती ठंड में किसान पिछले 11 दिन से खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार अपने अड़ियल रवैये को अपनाते हुए किसानों की मांगों को नहीं मान रही है।

डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि आज देश का अन्नदाता मुसीबत में हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि किसानों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद को पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस दिन भाजपा सरकार के काले कानूनों के खिलाफ किसानों की मांगों के समर्थन में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार हरियाणा कांग्रेस द्वारा 8 दिसंबर को प्रदेश और जिला स्तर पर भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago