Categories: Faridabad

बदहाल हो चुके इस चौक के सौंदर्यीकरण करने के लिए निकला गया 53 लाख का प्रॉजेक्ट

नगर निगम ने हार्डवेयर चौक को नया रूप देने का प्लान बनाया है। बदहाल हो चुके इस चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 53 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया है। यहां भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने के अलावा ग्रीनरी भी डिवेलप की जाएगी। चारों तरफ रोशनी का प्रबंध होगा, जिससे यहां से नैशनल हाइवे जाने वालों को यह चौक बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। नगर निगम एक महीने के अंदर यहां काम शुरू कर देगा।

बदहाल हो चुके इस चौक के सौंदर्यीकरण करने के लिए निकला गया 53 लाख का प्रॉजेक्ट

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोग अमूमन नैशनल हाइवे जाने के लिए हार्डवेयर चौक का इस्तेमाल करते हैं। यह शहर का सबसे बड़ा चौक है। पिछले 6 साल से इस चौक की स्थिति खराब होती जा रही थी। अब तो स्थिति यह हो गई है कि चौक के चारों तरफ की ग्रील चोरी होने लगी है। चारदीवारी भी कई जगह से टूट चुकी है। चौक के बीच में लगे फव्वारे भी खराब हो चुके हैं। इस चौक को आंबेडकर चौक के नाम से भी जाना जाता है। अगर कोई बाहर से आने वाला व्यक्ति इस चौक से होकर गुजरता था तो उसके मन में फरीदाबाद की छवि ठीक नहीं बनती है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर चौक को नए सिरे से डिजाइन करने की मांग भी की थी।

इस दिशा में निगम अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। चौक को नए सिरे से डिजाइन करने के लिए एस्टिमेट फाइनल कर दिया गया है। बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री, बलबीर बालगुहेर समेत कई नेता एसई कार्यालय पहुंचे और हार्डवेयर चौक का एस्टिमेट फाइनल होने पर एसई बिरेंद्र कर्दम का आभार व्यक्त किया।

एसई बिरेंद्र कर्दम ने बताया कि हार्डवेयर चौक को 53 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। चारों तरफ गोल चारदीवारी होगी। इसके अंदर चारों तरफ ट्रैक बनाए जाएंगे। बीच में 5 फीट ऊंची आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चौक के अंदर ग्रीनरी के अलावा बेंच लगाने का भी प्लान है। रात को चौक जगमगाता दिखे, इसके लिए चारों तरफ एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। ये काम एक महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago