Categories: Faridabad

संभावित भारत बंद को लेकर फरीदाबाद पुलिस का अलर्ट,उपद्रवियों पर होगी पैनी नजर

श्रीमान ओपी सिंह पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर कल दिनांक 8 दिसंबर 2020 को भारत बंद को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस उपद्रवियों पर विशेष नजर रखेगी।

संभावित भारत बंद को लेकर फरीदाबाद पुलिस का अलर्ट,उपद्रवियों पर होगी पैनी नजर

फरीदाबाद पुलिस के सभी एसएचओ, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ, रिजर्व पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस बल अपने अपने एरिया में पुख्ता प्रबंध के साथ मौजूद रहेंगे।

सभी जोन के डीसीपी अपने एरिया के सुपरवाइजर अफसर होंगे। उनकी सहायता के लिए जोनल एसीपी और सभी थाना प्रबन्धक अपने अपने फोर्स के साथ रखेंगे पैनी नजर। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

सभी मॉल्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, फल एवं अनाज मंडी, बाजार पर भी पुलिस का कड़ा पहरा होगा।

अक्सर देखने में आता है कि बन्द के दौरान कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की परिस्थिति में माहौल बिगाड़ने और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करते हैं।

ऐसे तत्वो के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, एंटी राइट्स गाड़ी, टियर गैस स्क्वाड को तैनात किया है।

सभी थाना प्रबन्धक व चौकी प्रभारी अपने-अपने एरिया में लगातार पेट्रोलिंग जारी रखेंगे।

इस दौरान अगर कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था से खिलवाङ करेगा तो ऐसे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago