आंदोलन में दावत का लुत्फ उठा रहे हैं किसान, पी रहे हैं हरियाणा का दूध और खा रहे हैं अमेरिका का बादाम

किसान आंदोलन में आए किसान अपने साथ महीनो भर का राशन लाए हुए हैं। जहां प्रदर्शन करने के दौरान लंगर भी किया जा रहा है वहीं आंदोलन में अलग अलग क्षेत्र के किसानों का आपसी प्रेम और तालमेल भी देखा जा सकता है।

सिंघु बॉर्डर पर कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान खुद के अन्नदाता होने का फर्ज अदा कर रहे हैं। जिस दिन से किसान समुदाय अपने प्रदर्शन पर बैठा है उसी दिन से धरनास्थल पर लगातार लंगर किया जा रहा है। किसानों के अलावा, वहाँ आए मीडिया कर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम जनता को भी लंगर परोसा जा रहा है।

आंदोलन में दावत का लुत्फ उठा रहे हैं किसान, पी रहे हैं हरियाणा का दूध और खा रहे हैं अमेरिका का बादाम

इससे सभी भर पेट खाना खा रहे हैं और प्रदर्शन पर बैठे किसान इस बात का भी ख़ास ख़याल रख रहे हैं कोई भी प्रदर्शन से खाली पेट वापस जाए। प्रदर्शन कर रहे किसानों को बाकी राज्यों के किसानों और लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों से आंदोलनकारी किसानों के पास रसद पहुँच रही हैं।

बात की जाए दूध की तो किसानों को प्रदर्शन के दौरान हरियाणा के फूलन गाँव से दूध भेजा जा रहा है। किसानों के समर्थन में गाँव वासियों ने एक घंटे के अंदर अंदर 50 लीटर दूध इकठ्ठा कर आंदोलन में पहुंचाया। किसानों को आंदोलन के दौरान जब फ्यूल पेट्रोल की जरूरत पड़ती है उसे ध्यान में रखते हुए राजिस्थान से किसानों को फ्यूल की मदद मिली है।

आपको बता दें कि किसानों के बड़े बड़े वाहनों की फ्यूल कपैसिटी काफी ज्यादा है। एक बार में लगभग 4,000 रुपये का फ्यूल भर रहा है जिसे राजिस्थान क्षेत्र के किसान उपलब्ध करवा रहे हैं। देश में चल रहे किसान आंदोलन की आग अब विदेश तक जा पहुंची है। कैलिफोर्निया में रह रहे सिख समुदाय के लोगों ने भी किसानों की मदद में हाथ आगे बढ़ाए हैं।

टुट ब्रदर्स नामक भाइयों ने किसान आंदोलन के समर्थन में 20 क्विंटल बादाम भी वितरित किए हैं। पंजाब से ताल्लुख रखने वाली मुस्लिम फेडरेशन समिति ने किसानों के आंदोलन में लंगर के दौरान जर्दा ( मीठे चावल ) वितरित करवाए।

आए दिन किसानों को किसी न किसी समुदाय से मदद मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान चल रहे लंगर में हर कोई अपने अपने तरीके से शरीक हो रहा है। देखना जरूरी होगा कि यह लंगर कब तक चलता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago