Categories: Trending

भारत बंद के दौरान बारात ले जा रहे युवक ने दिया किसानों को समर्थन कहे दी दिल छूने वाली बात

बीते कल यानी 8 दिसंबर को सैकड़ों किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान कर दिया गया था। जिसका असर सड़कों पर जाम के रूप में देखने को मिला। भले ही इस दौरान किसानों द्वारा आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई वही बारात वह शादी जैसे समारोह पर भी उन्होंने भारत बंद का कोई असर नहीं होने दिया।

बता दे जब हरियाणा के रतिया में फतेहाबाद रोड़ पर किसानों द्वारा बड़ी नहर के पुल पर जाम लगा दिया गया था इस दौरान पंजाब से बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे की गाड़ी भी उक्त जाम में फस गई परंतु किसानों ने दूल्हे की गाड़ी को निकालने का प्रयास किया इसी दौरान दूल्हा कार्ड से बाहर निकल आया और जमकर किसानों के साथ प्रदर्शन करने लगा।

भारत बंद के दौरान बारात ले जा रहे युवक ने दिया किसानों को समर्थन कहे दी दिल छूने वाली बात

जानकारी के मुताबिक पंजाब के एक गांव के तेजिंदर नाम के युवक की शादी थी और वह रतिया क्षेत्र के एक गांव में अपनी बरात लेकर आ रहा था। बड़ी नहर के पुल पर जब वह पहुंचा तो वहां पर जाम लगा हुआ था। किसानों ने जब दुल्हन की तरह सजी हुई गाड़ी देखी तो उक्त गाड़ी को रास्ता देना शुरू किया।

वही किसानों का समर्थन देख खुश होकर दूल्हा उनके साथियों सहित गाड़ी से नीचे उतर आया और किसानों का तहे दिल से आभार जताया। तेजिंदर सिंह का कहना है कि वह खुद एक किसान परिवार से है और उसे पता है कि तीन कृषि कानून किसानों के हक में नहीं है।

उधर, पंजाब के जालंधर में भारत बंद के चलते किसानों के चक्काजाम में दो अलग अलग स्थानों पर बरात फंस गई थी। काफी मशक्कत के बाद बरात को किसानों व पुलिस ने जाम से निकालकर रवाना किया। बताते चलें कि पहला मामला पीएपी चौक का है। यहां किसानों ने पीएपी फ्लाईओवर पर जाम लगाकर हाइवे बंद कर रखा था।

इसी समय एक बरात लुधियाना की तरफ जा रही थी। दूल्हे की कार जाम में फंस गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दूल्हे की कार को जाम से बाहर निकालकर रवाना किया। जालंधर के गोराया कस्बे में भी दूल्हे की कार और बरात जाम में फंस गई। तैनात पुलिस कर्मचारियों ने कार को जाम से निकालकर रवाना किया।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago