Categories: Government

सडक़ सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा : यशपाल

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सडक़ सुरक्षा हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है। अगर किसी भी सडक़ पर कोई हादसा होता है और किसी व्यक्ति की मृत्यु अथवा घायल हो जाता है तो वह उसके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना के तुरंत बाद घटना के कारणों की जांच करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। उपायुक्त यशपाल बुधवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी व सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी की मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

सडक़ सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा : यशपाल

उपायुक्त ने मीटिंग में निर्देश दिए कि एनएचएआई, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व समार्ट सिटी सहित जितनी भी एजेंसियों की सडक़ें हैं वह अपनी सडक़ों से अतिक्रमण तुरंत हटाएं। इनमें एनएच-8 और बाईपास सहित सभी प्रमुख सडक़ों पर तुरंत अतिक्रमण हटाएं और मिट्टी व धुल भी साफ करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए हैं और अगर इस बार लापरवाही की गई तो इस संबंध में कड़ा निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम चल रहा है और कोहरा पडऩे की वजह से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सभी सडक़ों पर सुरक्षा के मानकों को पूरा रखें। सभी सडक़ों पर निर्धारित सडक़ सुरक्षा चिन्हों को अंकित करें। सभी सडक़ों पर सफेद व पीली पट्टी के आलावा जेबरा क्रासिंग अवश्य होनी चाहिए।

मीटिंग में यातायात पुलिस फरीदाबाद की तरफ से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि नवंबर माह में जिला में 57 सडक़ दुर्घटनाएं हुई हैं और इससे 33 मृत्यु हुई हैं और 45 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि एलसन टी प्वाईंट पर ग्रील नहीं लगी है और कंपनियों के कर्मचारी यहां ग्रील से कूदकर इधर-उधर आते-जाते रहते हैं। इसलिए पलवल से बल्लभगढ़ की तरफ एलसन टी प्वाईंट से अनाज मंडी कट तक रेलवे पुल के मध्य छह गुणा छह फुट ऊंची ग्रील लगवाई जाए। इसके साथ ही गुडईयर चौक से अनाज मंडी कट बल्लभगढ़ व सेक्टर-58 के कट को भी बंद करने की मांग रखी गई।

मीटिंग में एसडीएम फरीदाबाद जितेंद्र कुमार, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता सहित सभी विभागों के अधिकारी व सडक़ सुरक्षा संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago