शादी और सुहागरात को लेकर लोगों के क्या-क्या सपने होते हैं। भारत में तो शादी को जन्मो जन्मो का रिश्ता समझा जाता है लेकिन अब आए दिन जैसी खबरें सामने आ रही हैं। उससे शादी के पवित्र रिश्ते से लोगों का विश्वास उठता ही जा रहा है। आए दिनों शादी के बाद धोखाधड़ी प्रताड़ना और फ्रॉड के मामले सुनने को मिल रहे हैं। हरियाणा के पानीपत शहर से भी कुछ ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बारे में पढ़कर शादी के रिश्ते पर से विश्वास उठ जाएगा।
हरियाणा के पानीपत शहर में दुल्हन ने पति के अरमानों पर ना सिर्फ पानी फेरा बल्कि सुहागरात के दिन उसको जहरीला दूध पिला डाला। सिर्फ पति नहीं उसके घरवालों को भी दुल्हन ने जहरीला दूध परोस दिया और लाखों रुपए जेवरात और गहने लेकर फरार हो गई। लाखों का चूना लगने के बाद जब लड़के के घर वालों का होश आया तब तक तो बात हाथ से निकल चुकी थी। गनीमत यह रही किस सभी ससुराली है ठीक है और उनकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में लापरवाही नहीं बरती।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ना सिर्फ मामला दर्ज किया बल्कि जल्द ही फ्रॉडी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी। बता दें कि हरियाणा के पानीपत के गांव नौलखा निवासी दिनेश की शादी बीते दिन दिसंबर के महीने में सुनीता नाम की लड़की से हुई थी। लड़के की दरियादिली इतनी थी उसने शादी में दहेज तक नहीं लिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने ही शादी का सारा खर्च उठाया दुल्हन के कपड़े लगते गहने जेवरात उसको दिलाएं पर नतीजा यह निकला कि जिस दुल्हन को सर आंखों पर बैठाकर ससुराल वालों ने रखा था इतने प्रेम, प्यार, इज्जत, सम्मान के काबिल ही नहीं थी।
उसने नासिर अपने ससुराल वालों को लाखों रुपए का चूना लगाया बल्कि उनकी जिंदगी के साथ भी खिलवाड़ किया। जहरीले दूध के कारण लड़के की तबीयत इतनी खराब हो गई कि डॉक्टर ने बताया कि मारने की नियत से दिनेश को उसकी घरवाली ने जहर दिया था। बता दें कि फिलहाल दिनेश के साथ उसके घर वाले सभी ठीक हैं और आरोपी दुल्हन की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…