Categories: Public Issue

पूछता है फरीदाबाद – जाने कब सुधरेगी स्मार्ट सिटी की हालत?वर्सो से बदहाल है यह चौक

कई वर्षों से शहीद बाबा दीप सिंह चौक की सड़क का हाल खराब है। सड़क निर्माण के लिए कई संगठनों ने प्रयास किए। निगम अधिकारियों ने सड़क निर्माण को कभी गंभीरता से नहीं लिया।

पूछता है फरीदाबाद - जाने कब सुधरेगी स्मार्ट सिटी की हालत?वर्सो से बदहाल है यह चौक

जर्जर सड़क के कारण लोगों का इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है, मगर अब तक समाधान नहीं किया गया है। लोगों में नगर निगम के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क एनआइटी, बड़खल और बल्लभगढ़ क्षेत्र से जुड़ी है। इन तीन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े लोग रोजाना इस रास्ते से आते-जाते हैं। सितंबर में इसी रोड से बाइक से निकलते हुए न्यू जनता कालोनी निवासी सचिन की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

एनआइटी के विधायक नीरज शर्मा इस मुद्दे पर निगमायुक्त डा.यश गर्ग से भी मिल चुके हैं। पार्षद बीर सिंह नैन ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी सड़क बनवाने की मांग की थी, पर सड़क निर्माण की सुध न तो अधिकारियों को है और न ही जनप्रतिनिधि इस बाबत गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं, नतीजा हजारों वाहन चालक परेशान। शहीद बाबा दीप सिंह चौक और हार्डवेयर चौक की सड़क का बुरा हाल है। निगम अधिकारियों को सड़क निर्माण पर ध्यान देना चाहिए।

इस रोड की फाइल बना कर आनलाइन सरकार के पास भेज दी है। लगभग 6 करोड़ की लागत से सड़क बनाई जानी है। बजट को मंजूरी मिलेगी, इसके बाद सड़क बन पाएगी। शहर के विकास कार्यों संबंधी सभी फाइलें अब आनलाइन ही बनाई जा रही हैं।

-डा. यश गर्ग, निगमायुक्त।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago