बदल रहा मौसम का मिजाज, रखें रखें अपना और अपने बच्चों की सेहत का ख़ास ख्याल

दिसंबर और जनवरी साल के सबसे सर्द महीनें माने जाते हैं। हालांकि दिसंबर के शुरुवाती दिनों में ठंड का ख़ासा प्रकोप नहीं महसूस किया गया पर अब जैसे जैसे दिन बीते रहे हैं, मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। जिले में कई दिनों बाद शुक्रवार के दिन दिसंबर की ठंड जैसा एहसास शहरवासियों को हुआ। दोपहर तक आसमान में काले बादलों की घटा छायी रही जिससे संभावना यह जताई जा रही है कि जल्द ही मौसम की पहली बरसात शहर में शीतलहर ले कर आएगी।

बदल रहा मौसम का मिजाज, रखें रखें अपना और अपने बच्चों की सेहत का ख़ास ख्याल

पंजाब और हरियाणा में बारिश की भारी संभावना के बीच एक बार फिर सेहत का ख़ास ख्याल रखने की ज़रुरत बढ़ गयी है। मौसम ने करवट ली है जिसका लुत्फ़ सभी शहरवासी भरपूर तरीके से उठा रहे हैं। इस बीच बच्चों की सेहत का ख़ास ध्यान रखना अनिवार्य है। बदलते मौसम के साथ बच्चों एवं बड़ों में खांसी, जुखाम और बुखार के लक्षण दिखने लगे हैं। इतना ही नहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा भी सर्दियों के महीनों में अपने चरम पर है।

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए स्वस्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को एहतियात बरतने और सावधान रहने के लिए ख़ास दिशा निर्देश दिए हैं। बदलते समय में सेहत का ख़ास ख्याल और गरम कपडे पहनने पर जोर देना अति आवश्यक है।

लापरवाही बरती गयी तो अंजाम घातक हो सकता है। जिला नागरिक अस्पताल के प्रशासक डॉ. राजेश धीमान के अनुसार बादशाह खान अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1500 के मरीज़ आते हैं। पर मौसम में अचानक आये बदलाव से मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है जो कि चिंताजनक है।

विशेषज्ञों की मानें तो सर्दी के महीनों में हर वर्ग के लोगों के लिए सूर्य की किरणें राम बाण औषधि का काम करती हैं। बच्चों, बूढ़ों और मरीजों की सूर्य की किरणों के स्नान करना चाहिए। सूर्य की किरणों में रोग प्रतिकारन शक्ति होती है जो शरीर को बाहरी बैक्टीरिया और इन्फेक्शन फैलाने वाले वायरस से लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं। इतना ही नहीं, गरम कपड़े पहनने में कोई कमी नहीं हो इसका भी ख्याल रखा जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago