इंडियन एसोसिएशन आफ फिजियोथैरेपिस्ट हरियाणा शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर उदय यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ विनोद कौशिक ने हरियाणा फिजियोथैरेपी काउंसिल की नवीनतम मनोनीत प्रथम रजिस्ट्रार डॉ रजनी मलिक को पंचकूला डीएमईआर दफ्तर पहुंचकर बधाई दी।

हरियाणा काउंसिल के दफ्तर से डॉक्टर विनोद कौशिक को आईपी के प्रतिनिधित्व के लिए बुलाया गया था। आईएपी तथा डी एम ई आर अफसरों की बैठक बहुत ही सफल रही जिसमें डॉक्टर रजनी मलिक ने बताया कि उनका सर्वप्रथम प्रयास होगा कि जल्द ही सारे हरियाणा के फिजियोथैरेपिस्ट का डाटा इक_ा किया जाएगा और जितने भी झोलाछाप फिजियोथैरेपिस्ट हरियाणा में कार्य कर रहे हैं उन पर नकेल कसी जाएगी। दूसरा लक्ष्य फिजियोथैरेपी कॉलेज में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाना रहेगा जैसे कि अगर हरियाणा में कोई भी डिप्लोमा कार्यक्रम चल रहे हैं उनको बंद करवाया जाएगा।
बैठक में डॉ उदय यादव ने बताया कि काउंसिल के बनने से मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी जो सिर्फ काउंसिल के आने से ही संभव हो पाएगा । डीएम ई आर से श्री संतोष सैनी जी ने कहा की आईएपी के निरंतर कठोर परिश्रम तथा हरियाणा के हर एक फिजियोथैरेपिस्ट की मेहनत से ही यह काउंसिल बन पाई है।
अंत में डॉक्टर उदय यादव तथा डॉक्टर विनोद कौशिक ने हरियाणा सरकार एवं आई ए पी हरियाणा के पदाधिकारियों डॉ शरद गोयल, डॉ कपिल मागो , डॉ प्रियंका रानी, डॉ राकेश यादव, डॉ देवेंद्र , डॉ सोनू पुनिया , डॉ प्रीति , डॉ सुधा , डॉ नीती खुराना, डॉ अंजनी , डॉ शुभांगी , डॉ राकेश अत्रे , डॉक्टर सचिन अरोड़ा , डॉ मोनिका , डॉ रवि , डॉ आशीष , डॉ भावना ग्रोवर , विनय जग्गा , डॉ भावना वर्मा आदि सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए बधाई दी ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…