AIIMS के पूर्व निदेशक ने बताया कि वैक्सीन लेकर भी मंत्री अनिल विज कैसे हो गए संक्रमण का शिकार?

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने 20 नवंबर को ही भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई कोरोना वैक्‍सीन के ट्रायल के दौरान ही टीका लिया था, लेकिन आज वह संक्रमित पाए गए हैं. वैक्सीन ट्रायल के दौरान वैक्सीन लेने के 15 दिन बाद ही हरियाणा के गृह और स्‍वास्‍थ्‍‍‍य मंत्री अनिल विज के पॉजिटिव पाए जाने से सभी लोग हैरान हैं

साथ ही वैक्सीन के असर को लेकर तमाम तरह के सवाल भी उठा रहे हैं. हालांकि स्वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि अनिल विज पॉजिटिव हो सकते हैं और इसके लिए वैक्सीन पर सवाल उठाना सही नही है.

AIIMS के पूर्व निदेशक ने बताया कि वैक्सीन लेकर भी मंत्री अनिल विज कैसे हो गए संक्रमण का शिकार?

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पूर्व निदेशक एमसी मिश्र का कहना है कि अनिल विज ने 20 नवंबर को वैक्सीन के ट्रायल के दौरान वैक्सीन ली थी और अब वह पॉजिटिव हैं. इसके पीछे दो वजह हो सकती हैं.

पहली ये कि किसी भी वैक्सीन के ट्रायल के दौरान कुछ लोगों को प्लासीबो (दवा के भ्रम में कोई सामान्य् पदार्थ) दिया जाता है और कुछ को वैक्सीन की डोज दी जाती है. यह बताया भी नहीं जाता है.

एमसी मिश्र कहते हैं कि ये हो सकता है कि अनिल विज को प्लासीबो दिया गया हो, ऐसे में उनका पॉजिटिव होना लाजमी है. दूसरी वजह ये हो सकती है कि अनिल विज को वास्तविक दवा की ही डोज दी गई हो लेकिन कोई भी वैक्सीन कारगर होने के लिए 28 दिन का समय लेती है.

28 दिन के दौरान शरीर में एंटीबॉडीज बनती हैं. ऐसे में अनिल विज को वैक्सीन लिए हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं. इस दौरान उनके शरीर में अभी एंटीबॉडीज नहीं बनी हैं और वे संक्रमण की चपेट में आ गए हैं.

मिश्र कहते हैं कि 15 दिन में कोई भी वैक्सीन कारगर नहीं होती. ऐसे में अभी वैक्सीन पर सवाल उठाना सही नहीं है. भारत बायोटेक वाले इस संबंध में अपना डेटा देखेंगे और विज को लेकर जानकारी दे देंगे.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago