मंडप पर बैठी दुल्हन करती रह गई इंतजार, ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड’ को लेकर दूल्हा हुआ फरार..

‘आया दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड छोड़-छाड़ के’ ये गाना तो आप सभी ने कई बार सुना होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में इसका एकदम उलट मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी होने वाली दुल्हन को छोड़कर दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड के साथ फरार हो गया।

बारात लेकर जा रहे दूल्हे को उसकी गर्लफ्रैंड ने बग्गी पर चढ़कर उसे रोका और दूल्हा अपनी पगड़ी आदि बग्गी को छोड़कर कार में गर्लफ्रैंड के साथ चला गया और बाराती देखते रह गए। ये मामला उझानी इलाके का है, जहां एक युवक दिल्ली में नौकरी करता था।

मंडप पर बैठी दुल्हन करती रह गई इंतजार, 'दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड' को लेकर दूल्हा हुआ फरार..

वहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों ने वहीं पर शादी कर ली। लेकिन परिजनों को इस बात की खबर नहीं थी। नतीजतन परिवार वालों ने उसकी शादी कछला रोड निवासी एक युवती के साथ तय कर दी। जब युवक घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे बताया कि शादी तय हो चुकी है और बैंडबाजा भी बुक है।

झगड़ा ना हो इसलिए उसने अपनी शादी का जिक्र नहीं किया। जिसके बाद शादी की रस्में पूरी होने के साथ ही बारात भी जाने लगी। लेकिन इसकी भनक पहली पत्नी को लगी तो वह सीधा उझानी पहुंच गई। बारात उझानी के पुराने टाकीज के पास थी और बाराती नाचने-गाने मगन थे।

पहली पत्नी ने बग्गी पर चढ़कर पांच सौ रुपये का नोट दूल्हे के सिर पर लगाया। अपने ही पति की शादी में फोटो खिंचवाये तो लोग यह देख कर दंग रह गये कि आखिरकार वह कौन है। जबकि इसके बाद उसने दूल्हे को हड़काया तो दूल्हा कार में बैठकर उसके साथ चला गया।

बारात भी रास्ते से ही वापस लौट गई। लेकिन किसी भी पक्ष द्वरा इस मामले को पुलिस के संज्ञान में नहीं लाया गया है। महामारी के दौर में आए दिन विवाह से जुडी ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं जिनमे कुछ ना कुछ अतरंगी देखने को मिल जाता है।

किसान आंदोलन के चलते भी लोगों की शादियों में परेशानी आई है हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Written by : Kajal Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago