Categories: Health

बादशाह खान अस्पताल का नाम बदलना शर्मनाक : भारत अशोक अरोड़ा

युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने प्रदेश सरकार द्वारा फरीदाबाद के सबसे पुराने अस्पताल बादशाह खान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर किए जाने के फैसले को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि बादशाह खान अस्पताल का नाम पूर्व स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल गफ्फार बादशाह खान के नाम पर रखा गया।

उन्होंने कहा की आज फरीदाबाद शहर को सुविधाओं कि जरूरत है तो प्रदेश की भाजपा सरकार नाम बदलने में लगी है। बादशाह खान अस्पताल बरसों पुराना फरीदाबाद का मुख्य अस्पताल है और बरसों से लोग इसको बादशाह खान यानी कि बी के अस्पताल के नाम से जानते है।

बादशाह खान अस्पताल का नाम बदलना शर्मनाक : भारत अशोक अरोड़ा

मगर भाजपा सरकार केवल ओर केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नाम बदलकर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। आज जब शहर के लोगों को मेडिकल सुविधाएं चाहिए, नए डॉक्टर्स चाहिए, मेडिकल स्टाफ चाहिए, आधुनिक उपकरण चाहिए,

तो सरकार नाम बदलकर काम चला रही है। मगर भाजपा सरकार को शायद यह नहीं मालूम की अब लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं है। लोगों को काम चाहिए, ताकि उनका भला हो सके ना की नाम बदलने से किसी का भला होगा।

deepika gaur

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

3 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago