शादी के दो महीने बाद ही नेहा कक्कड़ ने सुना दी माँ बनने की खबर, बेबी बंप देख फैंस ने कही ये बात

बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत की शादी को 2 महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में नेहा कक्कड़ के फैंस के लिए खुशखबरी है कि नेहा जल्द ही मां बनने वाली हैं। नेहा ने अपनी प्रेगनेंसी का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है।

आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बेबी बंप और पति रोहनप्रीत के साथ पोज देती नज़र आ रही हैं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में वो डेनिम डंगरी पहने नजर आ रही हैं।

शादी के दो महीने बाद ही नेहा कक्कड़ ने सुना दी माँ बनने की खबर, बेबी बंप देख फैंस ने कही ये बात

नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें रोहनप्रीत सिंह भी हैं। वह नेहा का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। यही तस्वीर रोहनप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, ‘ख्याल रख्या कर।‘ जिस पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया, ‘अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू। नेहा कक्कड़ की इस तस्वीर पर सितारे और प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं।

सभी दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ लिखते हैं कि ‘मैं मामा बन जाऊंगा।‘ इसके अलावा जय भानुशाली, रोचक कोहली, हर्षदीप कौर, एली अवराम सहित अन्य सितारों ने उन्हें बधाई दी। शादी के दो महीने बाद ही नेहा की प्रेग्नेंसी के एलान ने सभी को हैरान कर दिया।

जिसके बाद कई यूजर्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर रहे हैं कि क्या वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं? बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात पहली बार ‘नेहू दा व्याह’ म्यूजिक एलबम के सेट पर हुई थी।

इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ीं। रोहनप्रीत पहली ही बार में नेहा को बहुत क्यूट लगे थे। तो वहीं रोहन नेहा की अच्छाई पर फिदा थे। शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए थे। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।

Written by : Kajal Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago