हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, जिनका मेदांता-द मेडिसिटी में कोविड-19 का इलाज चल रहा है, ने कल रात अच्छी तरह नींद ली और भोजन किया।
अस्पताल द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में डॉ. ए. के. दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता-द मेडिसिटी ने बताया कि श्री अनिल विज आईसीयू में भर्ती हैं और फिजियोथेरेपी सहित उनकी निरंतर देखभाल व निगरानी की जा रही है।

डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल और डॉ. सुशीला कटारिया सहित डॉक्टरों की एक टीम ने आज सुबह श्री विज के स्वास्थ्य की जांच की और वे उनकी प्रगति से संतुष्ट हैं। श्री विज के सभी महत्वपूर्ण अंग सामान्य हैं।
डॉ. ए.के. दुबे ने बताया कि उनकी ऑक्सीजन की मात्रा सामान्य हो गई है, जबकि उनके अन्य स्वास्थ्य संबंधी टेस्ट में भी सुधार हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार श्री विज की हालत स्थिर है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…