इंदिरा गांधी क्यों कमलनाथ को कहती थी तीसरा बेटा, जेल में संजय गांधी संग रहने के लिए फेंका था गोला

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता है। यही कारण है कि 2019 में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की तो कांग्रेस नेतृत्व ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह कमल नाथ को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव किया।

हालांकि इस कारण बाद में एमपी कांग्रेस में असंतोष सामने आया और प्रदेश सरकार गिर गई। बता दें कि कमलनाथ की गांधी परिवार से नजदीकियां संजय गांधी के समय से है।

इंदिरा गांधी क्यों कमलनाथ को कहती थी तीसरा बेटा, जेल में संजय गांधी संग रहने के लिए फेंका था गोला

संजय गांधी और कमलनाथ ने देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई की है और यहीं दोनों की दोस्ती हुई। इसी वजह से बचपन से ही कमलनाथ गांधी परिवार के काफी करीब रहे हैं। सिर्फ संजय गांधी ही नहीं बल्कि, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी से भी उनके अच्छे रिश्ते थे।

इतना ही नहीं, कमलनाथ और संजय गांधी की दोस्ती इतनी गहरी थी कि कमलनाथ जेल जाने से भी नहीं हिचके। दरअसल, 1979 में जब इमरजेंसी के बाद पहली बार केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी तो संजय गांधी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

इसके बाद जेल में संजय गांधी का ख्याल रखने के लिए कमलनाथ ने जज के साथ बदतमीजी की और तिहाड़ जेल पहुंच गए। आपको बता दे कि सभा के दौरान कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी युवा उद्यमी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस नेता नहीं हैं, राजीव गांधी और संजय गांधी के बाद मेरे तीसरे बेटे हैं। ये बात कमलनाथ के लिए काफी ज्यादा अहम थी।

यही कारण है कि कमलनाथ गांधी परिवार से काफी अच्छे और गहरे संबंध रहे। इसके साथ यही बता दे कि कमलनाथ पहली बार छिंदवाड़ा से सांसद बने, तबसे लगातार 2018 तक नौवीं बार छिंदवाड़ा से ही सांसद बनते रहे। जब तक इंदिरा गांधी जीवित रहीं, उन्हें ‘मां’ ही कहते रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago