क्या बाबा के ढाबे पर गिरने वाली है गाज? फोन कर के ढाबे को जलाने की धमकी दे रहा है यह शक्स

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने वाले बाबा के ढाबे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इससे पहले वायरल होने वाले बाबा कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन पर निशाना साधा था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि गौरव ने बाबा के ढाबे के नाम पर आए पैसे में हेर फेर की है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने बाबा के ढाबे के नाम पर मदद राशि जमा की थी जिसके चलते कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी के नाम पर 20 लाख रूपये इकठ्ठा हो गए थे।

क्या बाबा के ढाबे पर गिरने वाली है गाज? फोन कर के ढाबे को जलाने की धमकी दे रहा है यह शक्स

बाबा ने गौरव पर आरोप लगाया था कि पैसों में झोलझाल करने के साथ गौरव ने पैसे खा लिए हैं। ऐसे में पूरे मामले को लेकर वाद विवाद की बातें सामने निकलकर आने लगी। अब बाबा के ढाबे से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।

कांता प्रसाद द्वारा गौरव वासन एक बार फिर से संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने वासन पर संदेह जताते हुए कहा कि गौरव उनके ढाबे को जलाना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने गौरव के खिलाफ मालवीय नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

कांता प्रसाद का कहना है कि उन्हें बहुत दिनों से यह धमकियाँ मिल रही हैं कि उनके ढाबे को जलाकर राख कर दिया जाएगा। बाबा ने कहा कि जरूरत है उन्हें पूरा पूरा संदेह है कि गौरव ही उनका नुक्सान कराना चाहता है।

आपको बता दें कि कान्ता प्रसाद द्वारा दर्ज की गई शिकायत को ध्यान में रखते हुए गौरव ने पूरे इल्जाम को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बाबा उनके साथ बदला पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं जिसके चलते वह गौरव पर झूठा आरोप लगा रहे हैं।

बाबा ने कहा कि बहुत सारे लोग उनके ढाबे पर चाय पीने के बहाने उन्हें धमकियाँ देते हुए जा रहे हैं। बाबा ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन कर के धमिकियाँ दी हैं कि उनके ढाबे को जलाकर राख कर दिया जाएगा।

गौरव वासन और बाबा के बीच चले द्वन्द में बहुत सारे लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। हर किसी ने अपने अपने रूप से बाबा और गौरव का समर्थन किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago