Categories: Faridabad

जानिए फरीदाबाद में अब कौन कौन से अद्योगों को मिलेगी छूट ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ख्ट्टर ने हरियाणा प्रदेश के औद्यौगिक विकास के लिए क्लस्टर योजना का ऐलान किया है, जिसमें राज्य के हर जिले के लिए एक खास योजना हैं। हरियाणा सरकार अब भविष्य में अपनी किसी भी योजना को इसी क्लस्टर के अनुरूप तैयार करेगी। जिसमें यह प्रयास किया गया है कि किसी भी जिले में कम से कम दो तरह के उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसमें एक उद्योग उस जिले का पारंपरिक उद्योग होगा तो दूसरा नया उद्योग होगा।

जानिए आपके शहर फरीदाबाद में क्या है नया प्लान ?

फरीदाबाद में ऑटो कंपोनेंट, निर्माण और इंजीनियरिंग, कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योगों का विकास होगा। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में इस प्लान से विकास जल्द ही देखने को मिलेगा । इसी के साथ साथ सरकार का भी इस प्लान में लोगों तक पूरी तरह सपोर्ट होगा ।

देखिए अन्य किस जिले में , क्या है अद्भुद प्लान

  • अंबाला में वैज्ञानिक उपकरण, पंचकूला में आईटी एवं आईटी-सक्षम सेवा।
  • भिवानी में कपड़ा उद्योग पहले से चल रहा है, इसको और बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही खाद्य आधारित उद्योगों का विस्तार करेंगे।
  • हिसार जिले में लोहा और इस्पात का पहले से अच्छा उद्योग है उसी को और अधिक बढ़ाएंगे।
  • सोनीपत में कृषि एवं खाद्य आधारित और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट का विस्तार किया जाएगा।
  • रोहतक में इंजीनियरिंग यूनिट्स को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
  • -फतेहाबाद और जींद जिले में हैचरी, कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योग, लोहा और इस्पात उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • -महेंद्रगढ़ जिला सरसों का क्षेत्र है और वहां तेल की मिलें अधिक हैं तो इसी उद्योग को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा ऑटो कंपोनेंट उद्योग भी लगाएंगे।
  • -सिरसा जिले में कृषि का अच्छा उत्पाद होता है तो वहां फूड प्रोसेसिंग के यूनिट के साथ ही कपड़ा उद्योग का क्लस्टर तैयार करने के लिए योजना बनाएंगे।
  • रेवाड़ी जिले में ऑटो कंपोनेंट, कपड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • -नूंह जिले में फार्मास्युटिकल उद्योग और केमिकल इंडस्ट्री लगाई जाएगी।
  • -चरखी दादरी में तेल की मिलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • -यमुनानगर में पहले से ही प्लाइवुड और इस्पात की फैक्ट्रियां है, इसे ही बढ़ावा देंगे।
  • कुरुक्षेत्र में पेपर मिल, कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योग लगाए जाएंगे।
  • पानीपत में कपड़ा उद्योग पहले से चल रहा है, इसके साथ ही कृषि एवं खाद्य आधारित उद्योगों को बढ़ावा देंगे।
  • -झज्जर में फुटवियर उद्योग विशेषकर बहादुरगढ़ में इसका और अधिक विस्तार किया जाएगा।
  • -गुरुग्राम में ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, आईटी एवं आईटी- सक्षम सेवाओं, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग का विस्तार किया जाएगा।
  • -करनाल में कृषि एवं खाद्य आधारित, पैकेजिंग, फार्मास्युटिकल उद्योग को बढ़ावा देंगे।

सरकार इस योजना को सफल बनाने के लिए पूरी तरह समर्थन करेगी और हर वो मुमकिन कदम भी उठाए जाएंगे जिससे की पूरे भारत देश का विकास है । हरियाणा के साथ अन्य राज्य सरकार भी ऐसे कदम उठा सकती क्योंकि इस प्लान से भारत का विकास जल्दी होने कि संभावना है ।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago