Categories: EducationGovernment

सोनीपत में स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल में अंतिम तिथि के बाद भी कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा के सोनीपत में स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई में कक्षा चौथी में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए 15 दिसंबर 2020 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 है जबकि लेट फीस के साथ 29 जनवरी 2021 तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।

सोनीपत में स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल में अंतिम तिथि के बाद भी कर सकेंगे आवेदन


एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा चौथी में कुल 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनमें आधे लडक़े व आधी संख्या लड़कियों की होगी।

उन्होंने बताया कि इन 100 विद्यार्थियों में से 80 प्रतिशत सीटें हरियाणा के निवासियों के लिए आरक्षित हैं जबकि 20 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए होंगी। कक्षा चौथी में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का जन्म 1 जुलाई 2011 और 30 जून 2013 के बीच होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उक्त स्कूल की वेबसाइट http://www.mnssrai.com को देख सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago