Categories: Government

महामारी संकट में बिजली चोरो पर विभाग ने साधा निशाना, वसूल किया इतने करोड़ जुर्माना

जहां एक तरफ संक्रमण के चलते आर्थिक गतिविधियां तितर-बितर हुई हैं। वही आमजन की हरकतों ने एक बार फिर बिजली विभाग को एक्शन मोड पर आकर कार्यवाही करने के लिए मजबूर कर दिया है। दरअसल, इन दिनों बिजली मीटर कनेक्शन के आवेदन पर ध्यान ना दे कर आमजन द्वारा बिजली चोरी पर अपना दिमाग खर्च किया जा रहा था। वही जब बिजली विभाग द्वारा इन मामलों पर नकेल कसने की गतिविधियों को तेज किया गया तो लगभग बिजली चोरी के 3855 मामले पकड़ में आए।

यह आंकड़े मात्र 10 महीने यानी कि अप्रैल से दिसंबर तक आए हैं। जिन पर कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग द्वारा करीबन 22.45 करोड़ जुर्माना वसूल किया गया है। वही अचंभित की बात तो यह थी

महामारी संकट में बिजली चोरो पर विभाग ने साधा निशाना, वसूल किया इतने करोड़ जुर्माना


एनआइटी, ग्रेटर फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ में पकड़ी गई बिजली चोरी के 7 से 10 फीसद मामले ऐसे सामने आए थे, जिनमें बिजली चोरी करने वाले डिफाल्टर भी हैं। डिफॉल्टर से मतलब यह है कि पहले तो इन सभी बिजली का कनेक्शन लगाया गया था।

जिसे टाइम पर बिल न भरने के चलते काट दिया गया। ऐसे में इन लोगों ने बिजली चोरी करने के कार्यों में अपना हाथ साफ करना शुरू कर दिया। बिजली चोरी के कुल मामलों में से सर्वाधिक मामले बल्लभगढ़ के 1221 हैं। यहां करीब 6 करोड़ रुपये जुर्माना किया गया है।

बिजली निगम के रिकार्ड के अनुसार अब तक कुंडी कनेक्शन से ही बिजली चोरी सामने आई है। जिन घरों मे मीटर लगे हैं, वे भी रात को मीटर के पास से केबल में कट लगा कर बिजली चोरी का खेलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते थे। इस पर लगाम लगाने को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ की ओर से सभी एसडीओ और जेई(कनिष्ठ अभियंता)को हिदायत दी गई थी।

बिजली निगम की टीम ने 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक सेहतपुर, जगमाल एन्क्लेव, पंचशील कालोनी तथा दीपावली एन्क्लेव में बिजली चोरी के 78 मामले पकड़े हैं। एसडीओ हेमंत शर्मा के अनुसार इन मामलों में 44.68 लाख रुपये जुर्माना किया गया है।

क्या कहते हैं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता

अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि बिजली निगम की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। कक्कड़ ने आगे बताया कि आमजन अब आसान तरीके से मीटर कनेक्शन लगा सकते हैं।

वह अगर ऐसा नहीं करते तो उनके ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के लिए विशेष रूप से टीमें बनी हुई हैं और छापेमारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि अभी भी वक्त है, जो लोग बिजली चोरी जैसे गैर कानूनी कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं। तो समय रहते संभल जाए और अपने मीटर कनेक्शन लगवा लें।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago