Categories: Health

वैक्सिन के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी, जानिए कितने लोगो का डाटा अपलोड किया गया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने चरणबद्घ तरीके से कोविड-19 वैक्सिन उपलब्ध करवाने के लिए राज्य के सरकारी एवं निजी क्षेत्र में काम करने वाले 1.9 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया है। इससे संबंधित अन्य सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने 1800 वैक्सिन साइट की पहचान की है और इन पर वैक्सिन का टीका लगाने वाले 5 हजार से अधिक कर्मचारियों (वैक्सीनेटर) की तैनाती रहेगी।

वैक्सिन के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी, जानिए कितने लोगो का डाटा अपलोड किया गया

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सिन पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा 22 वैक्सिन वैन लगाने का प्रावधान होगा। राज्य में वैक्सिन की उपलब्धता के लिए सरकार द्वारा बारीकी से तैयारी की जा रही है। कोविड-19 वैक्सिन के लिए राज्य में पहले से स्थापित यूनिवर्सल टीकाकरण कार्यक्रम की क्षमता को और बढाया गया है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि आगामी एक वर्ष के दौरान कोविड-19 वैक्सीन क्रमिक रूप से हेल्थ केयर वर्कर्स एवं प्राथमिकता के आधार पर अन्य समूहों को दी जाएगी। इसके अलावा, टीकाकरण निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा, जिनकी मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार टीकाकरण के इस कार्य में अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वैक्सिन के लिए प्रदेश में उचित मात्रा में कोल्ड चैन की व्यवस्था है, जिसके चलते चरणबद्घ तरीके से सभी को वैक्सिन दी जाएगी। विभाग को इससे पहले खसरा-रूबेल इत्यादि की वैक्सिन देने का पूरा अनुभव है।

श्री अरोड़ा ने कहा कि इसके अलावा सभी जिला प्रशासन को अतिरिक्त सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके लिए राज्य वैक्सिन स्टोर कुरुक्षेत्र में बनाने की योजना है और हिसार, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र तथा रोहतक में चार क्षेत्रीय वैक्सिन स्टोर, 22 जिला वैक्सिन स्टोर तथा 659 कोल्ड चेन स्थल बनाए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago