होटल के कमरे में पकड़े गए सुरेश रैना, बादशाह और गुरु रंधावा, एकसाथ कर रहे थे कुछ ऐसा की हो गई गिरफ्तारी

महामारी के दौर में नई पाबंदियों और नाइट कर्फ्यू के बावूजद मुंबई के एक पॉश क्लब में क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और ऐक्ट्रेस सुजैन खान बाकायदा पार्टी कर रहे थे। मुंबई पुलिस को सूचना मिलने पर क्लब पर छापा मारा, तो रैना और रंधावा तो हाथ आ गए, लेकिन बाकी सितारे भाग निकले।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पार्टी में करीब 34 लोग थे, जिसमें से कुछ मुंबई के बाहर से भी पार्टी में शामिल होने आए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। रैना और रंधावा को पुलिस ने बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया।

होटल के कमरे में पकड़े गए सुरेश रैना, बादशाह और गुरु रंधावा, एकसाथ कर रहे थे कुछ ऐसा की हो गई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक यह पार्टी मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट के ड्रैगन फ्लाइ क्लब में चल रही थी। इसे मायानगरी के पॉश क्लब में गिना जाता है। नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। इसमें सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के टॉप चेहरे भी शामिल थे। हालांकि, सभी के नाम बाहर नहीं आये हैं।

हिरासत में लिए गए 34 में से 7 होटल स्टाफ के लोग भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है की मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। हमें ख़बर  मिली की क्लब में पार्टी चल रही है। इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया। क्लब में 34 लोग मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सुरेश रैना इस वर्ष कई वजहों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। पहले तो उन्होंने 15 अगस्त को पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला लिया।

इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र के लिए दुबई गए, लेकिन टूर्नमेंट से पहले ही स्वदेश लौट आए। इसके पीछे उनके और फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच विवाद की बात भी सामने आई।

Written by: Kajal Singh

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago