बाइक न फंसती तो बच जाती मनोज भाटी की जान, जान जाने से पहले जान बचाने के लिए किया था फोन.

हमलावर जब मनोज भाटी का पीछा कर रहे थे तब मनोज ने अपने दोस्तों को जान बचाने के लिए फोन किया था। सेक्टर 28 निवासी सद्दाम दोस्त पर हमले की सूचना मिलते ही एक दूसरे दोस्त प्रदीप के साथ सेक्टर-31 की ओर निकल पड़े।

सेक्टर 31 के पास पहुंचते ही देखा कि हाईवे के किनारे श्रमिक कॉलोनी में मनोज की स्कॉर्पियो खड़ी है। पास जाकर देखा तो मनोज उसमें खून से लथपथ पड़ा था। दोनों दोस्त उसे किसी तरह कंधे पर उठाकर पास के एशियन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइक न फंसती तो बच जाती मनोज भाटी की जान, जान जाने से पहले जान बचाने के लिए किया था फोन.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि सीने, सिर और गले पर उसे गोली मारी गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार व दोस्तों की भीड़ पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला है। इनमें दस से अधिक फुटेज में हमलावरों की गाड़ी का नंबर ट्रेस हो गया है। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के नीचे बाइक फंसने के कारण वह टस से मस नहीं हुई। डेयरी के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बाइक बीच में न आती तो स्कॉर्पियो सवार आगे से हाईवे की ओर भागकर जान बचा सकता था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद कार सवार हमलावरों ने किसी को फोन किया। फोन पर लगभग एक मिनट बात करने के बाद वह सभी मौके से निकल गए। हमलावरों के दूसरी कार हाईवे पर ही खड़ी थी, जिनका इशारा मिलने के बाद सभी आरोपी ओल्ड फरीदाबाद की तरफ निकल गए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago