प्राइवेट स्कूलों में बच्चों से दिलवाई जा रही हाफ इयरली परीक्षा, हरियाणा बोर्ड के नियमों का हो रहा उल्लंघन

मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए अभी स्कूलों के खुलने पर और परीक्षाओं पर असमंजस की स्थिति बरकरार है। शहर के हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल बोर्ड द्वारा बनाए गए निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखते हुए यह प्राइवेट स्कूल बच्चों से परीक्षाएं ले रहे हैं। सरकार ने स्टूडेंट्स की अटेंडेंस और किसी तरह का टेस्ट या एग्जामिनेशन ना लेने का आदेश दिया है।

प्राइवेट स्कूलों में बच्चों से दिलवाई जा रही हाफ इयरली परीक्षा, हरियाणा बोर्ड के नियमों का हो रहा उल्लंघन

इसके बावजूद भी कई प्राइवेट स्कूल हाफ इयरली एग्जाम के लिए बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों मैं अभी भी बच्चों को बुलाना शुरू नहीं किया गया है पर प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को अटेंडेंस और एग्जाम में अपीयर होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हरियाणा बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 गाइडलाइंस को लेकर नियमों का पालन भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं एक कमरे में 40 से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है जो खतरे से खाली नहीं है। कई प्राइवेट स्कूलों में तो शिक्षा अधिकारियों को सरकार के इन नियमों की जानकारी तक है लेकिन उसके बावजूद भी नियमों का पालन करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कहां तक जायज है इतना ही नहीं। शिक्षा विभाग बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं जो सरासर गलत है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago