HomePoliticsपारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव - राजेश नागर

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव – राजेश नागर

Published on

तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में सेक्टर12 में प्रचार किया। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जिस प्रकार का पारदर्शी और विकास परक शासन दिया है उससे लोगों का रुझान भाजपा की तरफ पहले से और ज्यादा बढ़ा है।

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव - राजेश नागर

जनता को पता है कि भारतीय जनता पार्टी उनके विकास के लिए कार्य कर रही है ना कि किसी परिवार के लिए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी व सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में हम विकास की रोज नई इबारतें लिख रहे हैं।

यही कारण है कि लोगों का हुजूम और जनसैलाब भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उमड़ता दिखता है।विधायक नागर ने कहा कि डिंपल एकतरफा चुनाव जीतेंगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की या पारदर्शी प्रशासन की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा ही जनहित मुख्य बिंदु रहता है।

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव - राजेश नागर

हमने हरियाणा को एक स्थाई सरकार दी है वहीं लोगों के मन को काम के बल पर जीता है। हमें पूरा विश्वास है कि इन चुनावों में भी जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देने वाली है।

उनके साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। जिन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

Latest articles

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़े के ढेर ने खोल दी नगर निगम की पोल

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी अब पूरे फरीदाबाद में फैलता जा रहा है। लेकिन इसी बीच...

फरीदाबाद के ESIC अस्पताल में मरीजों को मिलेगी ये सुविधा, अब नहीं होगी लंबी कतार

फरीदाबाद NIT 3 में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आ रहे मरीजों...

हरियाणा में वाहनों के लिए बनेंगे टोल पास, इन टोल प्लाजा को कर सकेंगे निःशुल्क पार

हरियाणा में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने...

हरियाणा में बैन हो चुके वाहन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या मिल सकती है राहत?

हरियाणा में लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से बड़ी राहत मिल...

More like this