Categories: Politics

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव – राजेश नागर


तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में सेक्टर12 में प्रचार किया। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।


जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जिस प्रकार का पारदर्शी और विकास परक शासन दिया है उससे लोगों का रुझान भाजपा की तरफ पहले से और ज्यादा बढ़ा है।

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव - राजेश नागरपारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव - राजेश नागर

जनता को पता है कि भारतीय जनता पार्टी उनके विकास के लिए कार्य कर रही है ना कि किसी परिवार के लिए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी व सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में हम विकास की रोज नई इबारतें लिख रहे हैं।

यही कारण है कि लोगों का हुजूम और जनसैलाब भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उमड़ता दिखता है।विधायक नागर ने कहा कि डिंपल एकतरफा चुनाव जीतेंगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की या पारदर्शी प्रशासन की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा ही जनहित मुख्य बिंदु रहता है।

हमने हरियाणा को एक स्थाई सरकार दी है वहीं लोगों के मन को काम के बल पर जीता है। हमें पूरा विश्वास है कि इन चुनावों में भी जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देने वाली है।


उनके साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। जिन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

deepika gaur

Published by
deepika gaur

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 days ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 days ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

3 days ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

5 days ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 week ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago