सालाना 10 करोड़ टैक्स फिर भी सुविधाओं से वंचित, आखिर कब तक सहेगा फरीदाबाद

स्मार्ट सिटी और औद्योगिक नगरी कहलाये जाने वाला फरीदाबाद शहर विकास की राह तख्ते हुए अब थक चुका है। फरीदाबाद को स्मार्ट शहर बनाने के अनेकों दावे किए गए पर फिर भी फरीदाबाद वासी सुविधाओं से वंचित हैं। औद्योगिक क्षेत्र में करीब 15 साल से आधारभूत सुविधाओं का अभाव है और शहर वासी सालों से विकास का इंतजार ही कर रहे हैं।

सालाना 10 करोड़ टैक्स फिर भी सुविधाओं से वंचित, आखिर कब तक सहेगा फरीदाबाद

सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब है और सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहता है। ऐसे में शहर को स्मार्ट बनाने के किए गए सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने शहर की ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में बाहर से आने वाले खरीददार सड़कों की हालत देखकर ही वापस लौट जाते हैं और इसका सीधा असर उद्योग पर भी पड़ रहा है।

निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। इतना ही नहीं 2 साल पहले करीब डेढ़ करोड़ रुपए का बजट भी पास किया गया था मगर यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। इस कारण से शहर में विकास कार्य रुका हुआ है। निगम आयुक्त का कहना है कि मामले का निपटारा होते ही विकास कार्य को एक बार फिर शुरू किया जाएगा।

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 6, 24, 25, 27, सेक्टर 58, सेक्टर 11, डीएलएफ एरिया, सरूरपुर, नेहरपार फार्म और डबुआ कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है साथ ही सड़कों की स्थिति बेहाल है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को असुविधा के साथ सड़क हादसा और दुर्घटनाओं का भी डर सताता रहता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago