समाज कल्याण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को याद रखा जाएगा !

महामारी के दौर में अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की जान बचाने वाले कोरोना वॉरियर्स को हमेशा याद रखा जाएगा। समाजसेवियों व अन्य कोरोना योद्धाओं ने लोगों की सेवा और अपने कर्तव्य के प्रति तत्परता को भुलाया नहीं जा सकता।

समाज कल्याण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को याद रखा जाएगा !

डॉक्टरों और समाजसेवियों ने खुद की जान की परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की और इसी के चलते कई कोरोना योद्धाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।

उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। डॉक्टरों को भी मरीजों के इलाज के दौरान संक्रमण हुआ जिसके चलते कई डॉक्टरों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

डॉ अर्चना भाटिया

इलाज के दौरान संक्रमित हुई डॉ अर्चना भाटिया का निधन 13 नवंबर की रात को हुआ। दरअसल जब दीपावली के मौके पर जब पूरा देश खुशियों और जश्न के माहौल में डूबा था वहीं एक डॉक्टर के घर में उदासी का माहौल छाया हुआ था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की फरीदाबाद शाखा की सदस्य व शहर की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना भाटिया का 57 साल की उम्र में निधन हो गया।

डॉ अर्चना भाटिया बेहद मिलनसार मृदुभाषी महिला थी पर मरीजों के उपचार के दौरान वह करो ना संक्रमित हो गई थी। जिसके चलते 13 नवंबर की रात उनका निधन हो गया।

डॉ. संतोष ग्रोवर

डॉ. अर्चना भाटिया की तरह ही डॉ. संतोष ग्रोवर भी अपनी परवाह किए बिना अपने कर्तव्य के निर्वाह में दिन-रात जुटी रहती थी। डॉक्टर ग्रोवर अशोक नर्सिंग होम में प्रैक्टिस करती थी और मरीजों के इलाज के समय उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था। जिसके चलते उन्हें सेक्टर 8 सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर रिकवर ना कर पाने के कारण 21 नवंबर को उनका देहांत हो गया।

डॉ बलराम गर्ग

बल्लभगढ़ शहर की चावला कॉलोनी में रहने वाले 48 वर्षीय बलराम गर्ग ने लॉकडाउन में लोगों की मदद करने का बीड़ा तो उठाया पर उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि वह कितना बड़ा जोखिम उठा रहे हैं। लॉकडाउन में उन्होंने करो ना योद्धा की भांति पूरी तत्परता और निष्ठा से करुणा के खिलाफ जंग लड़ी जिसमें 6 दिसंबर को उनकी हार हो गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago