क्रिसमस के त्यौहार पर सामाजिक दूरी से तकरार, नहीं मान रही जनता हो रही है निर्देशों की नाफरमानी

महामारी के दौर मे त्योहारों के रंग फीके पड़ गए हैं। जहां हर बार पूरे देश में त्योहारी सीजन पर रौनका लगी रहती थी वहीं इस बार किसी भी प्रकार की चका चौंध देखने के लिए नहीं मिली। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए हर किसी ने भीड़ से दूरी बनाई ताकि बीमारी के संक्रमण पर विराम लगाया जा सके।

बीमारी को लेकर जब पूरा भारत सक्रीय है वहीं फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की आवाम संक्रमण का डर भूल चुकी है। मास्क और सामाजिक दूरी से क्षेत्र की जनता ने दूरी बनाई हुई है। कुछ दिन पूर्व क्रिसमस की रौनक ने क्षेत्रवासियों को इतना अँधा कर दिया था कि वह अपना बुरा देख पाने में असमर्थ रहे।

क्रिसमस के त्यौहार पर सामाजिक दूरी से तकरार, नहीं मान रही जनता हो रही है निर्देशों की नाफरमानी

फरीदाबाद के बहुचर्चित वर्ल्ड स्ट्रीट पर 25 दिसंबर की शाम को एक भयावह मंजर देखने के लिए मिला। जहां पूरा वर्ल्ड स्ट्रीट जगमग रौशनी से नहाया हुआ था वहीं दूसरी ओर स्ट्रीट पर जनसमूह उमड़ा हुआ था। आपको बता दें कि फरीदाबाद की वर्ल्ड स्ट्रीट पर एक ही समय पर तकरीबन 5000 लोग एक साथ इकठ्ठे हुए पड़े थे।

गौर करने वाली बात यह है कि इनमे से अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। साथ ही साथ बात की जाए सामाजिक दूरी की जनता ने सामाजिक दूरी से भी दूरी बनाई हुई थी। ऐसे में बीमारी के संक्रमण की बात की जाए तो उसका बढ़ना लाजमी है।

क्षेत्र की आवाम अगर इस तरीके का रवैया इख्तियार करती है तो इससे जिला प्रशासन के आगे बड़ी मुश्किलें कड़ी हो सकती हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की बात की जाए तो उन्हें ध्यान में रखते हुए किसी ने भी कोई सतर्कता नहीं बरती है।

कुछ दिन पहले फरीदाबाद प्रशासन की तरफ से निर्देश आए थे कि क्रिसमस और नए साल के जश्न में सामाजिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य है। इसके चलते किसी भी रेटोरेन्ट या फिर कैफे में एक समय पर 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे और अगर खुला मैदान है तो यह क्रमांक बढ़कर 500 कर दिया जाएगा।

अब ऐसे में जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि बीमारी के संक्रमण पर कैसे विराम लगाया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago