मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया यह बड़ा खुलासा, कहा…

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर काफी बिंदास हो चुके हैं। लंबे वक्त तक सीक्रेट डेटिंग करने वाले मलाइका और अर्जुन ने पहली बार 2018 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।

47 साल की मलाइका 35 साल के अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर अब खुलकर बोलती हैं। अब मलाइका ने अपने रिश्ते को लेकर एक और बड़ा खुलासा कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया यह बड़ा खुलासा, कहा...

मलाइका ने मान लिया है कि लॉकडाउन का लंबा पीरियड हम दोनों ने साथ में बिताया। और अर्जुन ने मलाइका को ज़रा भी बोर नहीं होने दिया। हालही में यह खुलासा मलाइका ने अपने एक इंटरव्यू में किया है।

दरअसल इंटरव्यू में मलाइका से सवाल किया गया था कि वह अपना क्वारेंटाइन पीरियड किस एंटरटेनिंग एक्टर के साथ बितना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब मलाइका ने बेहद अलग अंदाज़ में पूरी बेबाकी के साथ दिया। मलाइका ने कहा कि “वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है।”

अब ये तो सब जानते ही हैं कि लॉकडाउन के दौरान जब सभी लोग अपने-अपने घरों में बंद रहने के लिए मजबूर थे, तब अर्जुन कपूर भी मलाइका के फ्लैट में उन्हीं के साथ शिफ्ट हो गए थे। जनता कर्फ्यू के दिन मलाइका और अर्जुन एक साथ अपने घर की बालकनी में स्पॉट भी हुए थे। और अब तो मलाइका ने भी इस खबर को कन्फर्म कर दिया है।

सितंबर के महीने में अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद मलाइका ने भी कोरोना वायरस की चपेट में आने की खबर को शेयर किया था।

हाल ही में अर्जुन कपूर जब अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए धर्मशाला गए थे, तब भी मलाइका ने अर्जुन को धर्मशाला में कंपनी दी थी। ‘भूत पुलिस’ में अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। जब फिल्म की यूनिट धर्मशाला शेड्यूल के लिए रवाना हुई तब मलाइका और करीना भी अर्जुन-सैफ के साथ थे।

काम के साथ-साथ छुट्टियों का लुत्फ मलाइका और अर्जुन ने कितने अच्छे से उठाया ये तस्वीर इसी बात का सबूत है। हांलाकि इस पिक्चर को पोस्ट करने के बाद मलाइका को एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। लेकिन मलाइका और अर्जुन को इस ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है।

हांलाकि, हाल ही में मलाइका ने अपना वो दर्द भी शेयर किया था कि कैसे उन्हें अपनी उम्र से 12 साल छोटे अर्जुन को डेट करने की वजह से लोगों की आपत्तिजनक तानों को सुनना पड़ता है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि ‘जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर वास्तव में नहीं होता है। यह दो दिलों के साथ दो अलग-अलग दिमागों को जोड़ने वाला होता है।

दुर्भाग्य से, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ प्रगति से इंकार कर देता है। एक छोटी लड़की के साथ रोमांस करने वाला एक बूढ़ा व्यक्ति हर जगह पर छाया रहता है लेकिन जब रिश्ते में महिला बड़ी हो जाती है, तो उसे ‘बुड्ढी’ ‘डेस्पेरेट’, ‘गोल्ड डिगर’ जैसे शब्दों को सुनना पड़ता है।’

Written By: Kajal Singh

Pehchan Faridabad

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago