Categories: Trending

किसानों ने चार शर्तें लिख सरकार को दी बात करने की मोहलत, नहीं मिला अभी तक कोई जबाव

कृषि कानून के खिलाफ लगातार किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को आज 33वा दिन पूरा होने को है। इसी कड़ी में किसानों ने सरकार से एक बार फिर बात करने का फैसला लेते हुए चिट्ठी लिखी है।

जिसके मुताबिक किसानों ने मंगलवार 11 बजे मीटिंग करने का वक्त देते हुए उन्होंने 4 शर्तें भी रखीं थी। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक जवाब आ जाएगा।

किसानों ने चार शर्तें लिख सरकार को दी बात करने की मोहलत, नहीं मिला अभी तक कोई जबाव

25 किसान संगठनों के नेताओं ने कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए सोमवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी। चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने किसानों के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

बुराड़ी में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि उन्होंने निरंकारी समागम ग्राउंड का नाम किसानपुरा रख दिया है। वे 33 दिनों ये यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उन्हें ये अपना गांव जैसा लगने लगा है।

सरकार से बातचीत के लिए किसानों की यह 4 शर्तें रखी थी। जिसमें सबसे पहले तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संभावनाओं पर बातचीत हो। मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) की कानूनी गारंटी बातचीत के एजेंडे में रहे। कमीशन फॉर द एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ऑर्डिनेंस के तहत सजा के प्रोविजन किसानों पर लागू नहीं हों। ऑर्डिनेंस में संशोधन कर नोटिफाई किया जाए। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल में बदलाव का मुद्दा भी बातचीत के एजेंडे में शामिल होना चाहिए।

किसान एक बार फिर से बातचीत करने को भले ही तैयार हो गए, लेकिन सरकार का विरोध भी तेज कर दिया है। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम का थाली बजाकर बायकॉट किया। इस दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी जूते से थाली बजाते नजर आए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति भी जताई। कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसे जूते से पीटना शोभा नहीं देता।

आंदोलन में शामिल सीनियर एडवोकेट अमरजीत सिंह राय ने रविवार को आत्महत्या कर ली। वे पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद के थे। उन्होंने टिकरी बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन से 5 किलोमीटर दूर जाकर जहर खा लिया। उनके पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी को तानाशाह बताया। वे आंदोलन में सुसाइड करने वाले दूसरे किसान हैं। आंदोलन में अलग-अलग वजहों से अब तक 26 किसानों की जान जा चुकी है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago