पीएम मोदी से परेशान होकर इस वकील ने निगल लिया जहर, किसान आंदोलन में जाकर दे दी अपनी जान

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान मोर्चा खोल बैठे हुए हैं। कड़ाके की ठंड में किसान समुदाय सड़कों पर निकल कर अपना वरोध प्रकट कर रहा है। राजधानी में किसानों का धरना लगातार 1 महीने से जारी है।

किसान निरंतर रूप से प्रदर्शन कर रागे हैं पर इस आंदोलन में मौत से जुड़ी बहुत सारी खबरें सामने आ चुकी हैं। कल सुबह किसानों के समर्थन में आए वकील ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

पीएम मोदी से परेशान होकर इस वकील ने निगल लिया जहर, किसान आंदोलन में जाकर दे दी अपनी जान

गंभीर हालत में वकील को आनन फानन में पीजीआई रोहतक रैफर किया गया है, जहां उनकी मौत हो गई। वकील का नाम अमरजीत सिंह फाजिल्का बताया जा रहा है।

वह जिले की जलालाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य थे जो किसान आंदोलन में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि वकील ने टिकरी बॉर्डर से करीब 6 किलोमीटर दूर पकौड़ा चोक के पास जहरीला पदार्थ निगला लिया था।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा पत्र भी छोड़ा है। पीएम को लिखे पत्र में अमरजीत ने तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में अपना बलिदान देने की बात लिखी और किसानों का समर्थन किया।

पीएम को लिखे गए पत्र में अमरजीत सिंह ने लिखा कि “प्रधानमंत्री कुछ लोगों के ही बनकर रह गए। तीनों कृषि कानून किसान ,मजदूर और आम आदमी का जीवन तबाह कर देंगे। किसानों ,मजदूर और आम आदमी की रोजी रोटी के लिए मोहताज बना देंगे।” बताया जा रहा है कि पीड़ित वकील पीएम के नाम पत्र पहले से टाइप कर लाया था।

टाइप्ड पत्र में कुछ लाइनें हाथ से भी लिखी गईं थी “न्यायपालिका भी जनता का विश्वास खो चुकी है।” फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago