जेल के कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी, नीमका जेल में खुलेगा कैदियों का रेडियो स्टेशन

स्मार्ट सिटी की जेल में कैद तमाम कैदी भी काफी स्मार्ट हो चुके हैं। फरीदाबाद की नीमका जेल में एक अजब गजब मुहीम चल रही है। जेल के अंदर कैदियों के मनोरंजन के लिए जेल रेडियो की शुरुआत की गई है। इसको लेकर जेल में बंद महिला कैदी रेडियो प्रोग्राम की तरफ अपना रुझान दिखा रही हैं।

हर कोई इस मुहीम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है और सभी काम भी कर रहे हैं। नीमका जेल में ऑनलाइन चल रही कार्यशाला में महिला बंदियों को कई सुझाव भी दिए गए हैं। नीमका जेल में चल रही इस मुहीम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है।

जेल के कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी, नीमका जेल में खुलेगा कैदियों का रेडियो स्टेशनजेल के कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी, नीमका जेल में खुलेगा कैदियों का रेडियो स्टेशन

राजधानी के लेडी श्रीराम कॉलेज द्वारा इस मुहीम को शुरू किया गया है। कॉलेज के पत्रकारिता विभाग द्वारा इस कवायद को शुरू किया गया है। इस मुहीम को आगे बढ़ाने का बीड़ा वर्तिका नंदा द्वारा उठाया गया है जो तिनका तिनका फाउंडेशन की अध्यक्षा भी हैं। आपको बता दें कि वर्तिका ऑनलाइन माध्यम से सभी महिला कैदियों को रेडियो का प्रशिक्षण दे रही हैं।

वह तमाम महिला कैदियों को समझा रही हैं कि कैसे रेडिओ में काम कैसे किया जाता है। जितनी भी महिला कैदी इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं वह अपने अपने तरीके से कार्यक्रम के नाम सोच रही हैं और खुद के साथ साथ अन्य लोगों का भी मनोरंजन कर रही हैं।

बंदियों ने बच्चों के लिए होने वाले कार्यकम को एक ख़ास नाम दिया है। तारे ज़मीन नाम का एक कार्यक्रम बनाया गया है जिसमे बच्चों से जुड़े प्रोग्राम बनाए गए हैं। साथ ही साथ तमाम महिला कैदियों ने अपने खाने के शौक को भी एक रोचक रेडियो प्रोग्राम के अंदाज में रेडियो पर उठाने की ठानी है।

रसोई से जुड़े इस शो के नाम के लिए उन्होंने अपना किचन नाम के प्रोग्राम का सुझाव सामने रखा है। इसी के साथ सभी बंदियों के भीतर छिपे कलाकार को भी ढूंढ़ने कोशिश की जा रही है। जेल में एक ख़ास तरीके की धुन भी बजेगी जिसे महिला कैदियों द्वारा तैयार किया जाएगा। बाद में धुन को लेकर महिला कैदियों के बीच में एक प्रतियोगिता रखी जाएगी।

आपको बता दें कि वर्तिका ने सभी कैदियों के साथ प्रेरक कहानियां साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने जेल के कैदियों को समझाया कि कैसे वह अपना जीवन बदल सकते हैं और लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। बता दें कि कार्यशाला के बाद जेल रेडियो को शुरू किया जाएगा। इससे सभी बंदियों का मनोरंजन किया जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 months ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago