Categories: FaridabadHealth

गंभीर मरीजो को मिलेगी राहत , इतने करोड़ में बनेगा बीके में ऑक्सीजन प्लांट


फरीदाबाद :अब बीके अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को आक्सीजन की कमी नहीं होगी। क्योंकि मंगलवार को बीके अस्पताल में ओपीडी के पीछे सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पूनिया द्वारा विधि विधान द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया।


सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि यह भवत तीन दिन के अंदर तैयार हो जाएगा। अस्पताल में आक्सीजन प्लांट तैयार होकर प्रत्येक वार्ड में आपूर्ति की जाएगी। आक्सीजन वातावरण में मौजूद हवा से बनाई जाएगी। भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर बनाया जा रहा है।

गंभीर मरीजो को मिलेगी राहत , इतने करोड़ में बनेगा बीके में ऑक्सीजन प्लांट

उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में आक्सीजन की कमी से समस्या आ गई थी। जिसके बाद अस्पताल की पोल खुल गई। उसके बाद से भारत सरकार ने सभी सरकार अस्पतालों में सुविधाओं व आक्सीजन की व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कहीं।

तीन करोड़ का बनेगा प्लांट


सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह ने बताया कि यी प्लांट पर करीब तीन करोड़ का बनेगा। जिसमें से एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से भवन बनाया जाएगा। वहीं सवा करोड़ रुपये के करीब आक्सीजन बनाने के उपकरणों की खरीदी जाएंगें। भवन बनने के बाद उनकरणों के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

क्या क्या होगा फयादा



अस्पताल की एमरजेंसी व सामान्य वार्ड में आक्सीजन आपूर्ति के लिए प्वाइंट बने हुए हैं। जिनमें सिलेंडर द्वारा आक्सीजन आपूर्ति की जाती है। अभी आक्सीजन सिलेंडर कंपनी से मंगवाए जाते है। जिसकी वजह से कई बार आक्सीजन की कमी हो गई। लेकिन अभी तक कोई भी बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है।

प्लांट स्थापित हो जाने के बाद आक्सीजन के लिए निजी कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर रमेश, डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर हरिश, डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर राम भगत, डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर विनय गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago