हरियाणा के खिलाड़ियों को सरकार ने दिया नए साल का तोहफा बढ़ाई मासिक राशि

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि खेल नीति को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अवार्ड विजेता खिलाड़ियों के लिए मासिक राशि में बढ़ोतरी करके उन्हें आगामी नए साल की सौगात दी है। इससे युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति आकर्षण पैदा होगा।

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अभी तक सरकार की ओर से अर्जुन अवॉर्डी को 5 हजार रुपये मासिक दिए जाते थे। जिसमें बढ़ोतरी करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अर्जुन अवार्ड विजेताओं को एक जनवरी 2021 से 20 हजार रुपये मासिक देने की घोषणा की है।

हरियाणा के खिलाड़ियों को सरकार ने दिया नए साल का तोहफा बढ़ाई मासिक राशि

इसके साथ ही द्रोणाचार्य अवॉर्डी और ध्यानचंद अवार्ड विजेताओं को भी पांच हजार के स्थान पर 20 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। इसी तरह भीम अवार्ड विजेताओं को अब तक पांच लाख रुपये एकमुश्त पुरस्कार दिया जाता था। अब इस पुरस्कार के साथ-साथ भीम अवॉर्डी खिलाड़ी को पांच हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले तेनजिंग नोर्गे साहसिक पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को भी अब 1 जनवरी 2021 से 20 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे।

इससे पूर्व तेनजिंग नोर्गे पुरस्कार से विजेता खिलाड़ियों को एकमुश्त राशि ही दी जाती थी। मासिक राशि के तौर पर इन्हें कोई सुविधा नहीं थी। अब विजेताओं को 20 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अर्जुन अवॉर्डी 80, द्रोणाचार्य अवॉर्डी 15 और ध्यानचंद अवार्डी 9 सूची में शामिल हैं। इस तरह 104 अवार्ड विजेता सरकार की इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही खेल नीति में भी संशोधन करके इसे और अधिक लाभकारी बनाने जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago