बॉलीवुड के दबंग सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। सलमान का जन्मदिन उनके परिवार के सदस्यों के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए भी किसी बड़े इवेंट से कम नही होता है। अब भले ही वैष्विक महामारी के चलते सलमान ने इस बार अपना बर्थडे ना मनाया हो लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयां देने वालों की कमी नहीं थी।
इस मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से लोग बधाई दे रहे हैं। रविवार से ही सलमान पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें तमाम फ्रेंड्स,फैमिली और सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई दी है। इसी बीच सलमान को एक ऐसे शख्स ने बर्थडे विश कर दिया जिसे देख लोग भी हैरान रह गए।
दरअसल, अमेरिका की फेमस पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट ने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने सलमान के साथ अपनी एक पिक्चर शेयर की है। इस पोस्ट ने इस वक़्त सोशल मीडिया पर हलचल मचाई हुई है।
केंड्रा लस्ट ने ट्विटर पर सलमान के साथ अपनी एडिटेड फोटो को पोस्ट करके लिखा है, “हैप्पी बर्थडे सलमान खान। तुम्हारा दिन अच्छा हो।” इस फोटो में केंड्रा ब्लैक कलर के टॉप में बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। केंड्रा के इस पोस्ट पर सलमान के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, और लिख रहे हैं कि केंड्रा भी सलमान खान की फैन हैं।
केंड्रा का ये पोस्ट सोशल मिडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दे कि केंड्रा लस्ट ने सिर्फ सलमान खान को ही जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। इससे पहले 2 नवंबर को वो शाहरुख खान को भी बर्थडे विश कर चुकी हैं। उनके इस ट्वीट के बाद भी लोग काफी हैरान हुए थे।
गौरतलब है कि केंड्रा लस्ट 42 साल की हैं और अमेरिका में काफी मशहूर हैं। वह एडल्ट स्टार होने के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी हैं। वह वेबकैम मॉडल के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2012 में पोर्न इंडस्ट्री में एंट्री की थी। केंड्रा भले ही अमेरिका में रहती है लेकिन उन्हें बॉलीवुड और उनकी फिल्मों से खासा लगाव है।
यही कारण है कि केंड्रा अपने फेवरेट स्टार्स को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश करती रहती हैं। केंड्रा अमेरिका की एडल्ट स्टार हैं। उन्होंने साल 2012 में पोर्न इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
Written by: Kajal Singh
लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य…
मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…
एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…
श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…
आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…
खट्टर सरकार ने आज राज्य के लिए आम बजट पेश किया इस दौरान सीएम मनोहर…