Categories: Health

यूके से फरीदाबाद लौटा एक व्यक्ति पाया गया संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग के फुले हाथ-पांव

फरीदाबाद : साल 2020 जहां महामारी में बीत गया। वहीं जाते जाते यह साल एक नया स्ट्रेन के रूप में छाप छोड़ कर जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से न्यू स्ट्रेन को लेकर सतर्क हो गया है। यूके से आए सभी लोगों का कोविद टेस्ट करवाया जा रहा है।


सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि उनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से यूके रिर्टन की लिस्ट आई है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के महीने में 185 लोग आए है। उन सभी लोगों का कोविद टेस्ट करवाया गया। जिसमें से एक व्यक्ति कोविद संक्रमित पाया गया। उक्त व्यक्ति का न्यू स्ट्रेन आधारित सैंपल दिल्ली स्थित लैब में भेजा गया है।

यूके से फरीदाबाद लौटा एक व्यक्ति पाया गया संक्रमित , स्वास्थ्य विभाग के फुले हाथ-पांव


यदि नए स्ट्रेन की पुष्टि होती है, तो जिले में निश्चित ही एक बार फिर खतरे की घंटी बज सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति यूके से पहले यूएस गए। उसके बाद वह फरीदाबाद आए। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से यूके में रहे रहे है। वह दिसंबर में वापिस फरीदाबाद आए है।

डाॅक्टर रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि यूके से आए सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखी हुई है। इसके अलावा उन सभी को घर पर ही कुछ समय के लिए क्वॉरेंटाइन होने के लिए गुजारिश की गई है।

वहीं ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज व अस्पताल के रजिस्ट्रार डाॅक्टर ए .के .पांडे ने बताया कि उनको टीम के द्वारा कई लोगों के टेस्ट किए गए है। लेकिन उनमें से कोई भी पाॅजिटिव नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि अभी उनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से न्यू स्ट्रेन को लेकर कोई वार्ड बनाने की गाइडलाइंस नहीं आई है।

लेकिन उनकी ओर से सभी तैयारी एडवांस में की जा चुकी है। अगर उनके पास कोई आदेश आते है तो वह तुरंत वार्ड को शुरू को कर देंगें। उन्होंने बताया न्यू स्ट्रेन को लेकर उन्होंने 10वीं मंजिल पर वार्ड बनाएंगें। उनके पास सभी प्रकार के उपकरण मौजूद है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago