Categories: India

अलीगढ़ः हिंदू युवती से शादी के आठ वर्ष बाद मुस्लिम युवक ने किया धर्मांतरण, अपना लिया हिंदू धर्म

हिंदू लड़की से हुआ प्यार, फिर शादी के 8 साल बाद किया धर्मांतरण। जी हां ऐसा अनोखा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से। एक शख्स ने हिन्दू लड़की से शादी कर ली और इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपना धर्म बदल लिया।

आप सभी को पता है कि जब शादी होती है तो लड़की का सबकुछ बदल जाता है। लेकिन यूपी में कुछ अलग ही देखने को मिला। जहां शादी के आठ साल बाद एक शख्स ने अपना धर्मांतरण किया है। उसने हिंदू युवती से शादी की थी।

वह अपनी पत्नी से प्रभावित हुआ और अब हिंदू संगठनों की मदद से उसने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाकर कासिम खान से करमवीर सिंह बन गया है। कासिम उर्फ करमवीर सिंह ने कहा, ‘मुझे किसी ने मजबूर नहीं किया। मैंने खुद ही यह फैसला लिया।’ कासिम ने बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात 24 साल की अनीता कुमारी से हुई थी। कासिम के पिता ने वर्कशॉप के लिए अनीता का घर किराए पर लिया था। यहां मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया।

दोनों ने 2012 में शादी कर ली। अनीता का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। अनिता का परिवार अलीगढ़ छोड़ दिल्ली शिफ्ट हो गए। वहीं इनके 2 बच्चे भी है। आपको बता दे कि यूपी में धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश 2020 लागू हो गया है। इधर कासिम ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। कासिम ने कहा कि उसे अब सुरक्षा चाहिए क्योंकि उसे डर लग रहा है।

उसने कहा, ‘मैंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैं सरकार से फिर से अनुरोध करता हूं, मुझे सुरक्षा की जरूरत है।’

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago