मनोज मांगरिया की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की बढ़ी परेशानी, प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पैरोल की अवधी

हरियाणा सरकार ने सात साल से अधिक की सजा काट रहे कैदियों की पैरोल बढ़ाकर उसे 15 फरवरी तक कर दिया है। इससे मनोज भाटी हत्याकांड के मास्टरमाइंड मनोज मांगरिया की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की परेशानी भी ज्यादा बढ़ गई है।

कैदियों की पैरोल पहले 30 दिसंबर तक ही थी। मनोज मांगरिया अंबाला सेंट्रल जेल से पैरोल पर था। उसका रिकार्ड रहा है कि अभी तक पैरोल जंप नहीं की। इससे क्राइम ब्रांच का अनुमान था कि मांगरिया 30 दिसंबर को अंबाला जेल में सरेंडर कर देगा, मगर जैसे ही पैरोल बढ़ने की सूचना मिली, क्राइम ब्रांच की चिता बढ़ गई।

मांगरिया बेहद चालाक है, उसे ढूंढना क्राइम ब्रांच के लिए बहुत टेढ़ी खीर है। उसे तलाश करने के लिए क्राइम ब्रांच वैसे भी कई जगह की खाक छान चुकी हैं पिछले बुधवार को गांव अमीपुर निवासी कारोबारी मनोज भाटी की सेक्टर-31 श्रमिक विहार में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

मनोज मांगरिया की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की बढ़ी परेशानी, प्रदेश सरकार ने बढ़ाई पैरोल की अवधी

हत्या का आरोप गैंगस्टर मनोज मांगरिया पर है। पुलिस उसके चार शूटर सहित पहले ही छह लोग को गिरफ्तार कर चुकी है। मांगरिया व एक अन्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल कुमार और क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी संदीप मोर अपनी टीमों के साथ लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मसूरी के एक फार्महाउस में भी छापेमारी की, मगर वहां उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। यूपी के कई जिलों में भी क्राइम ब्रांच छापेमारी कर चुकी है। दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम गांव मांगर में मांगरिया के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी थी, मगर वहां कुछ नहीं मिलां मांगरिया वहां से पहले ही फरार हो गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago