2021 में जनता और कर्मचारियों को हरियाणा सरकार से उम्मीद, आय के साधन बढ़ाने पर सरकार का जोर

कोरोना में निकले 2020 को न तो हरियाणा के लोग भूले है और न ही सरकार। जतना को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं सरकार को राजस्व मे भी घाटा हुआ है। अब प्रदेश को नए सिरे से खड़ा करने के लिए 2021 में जनता और कर्मचारियों को हरियाणा सरकार से उम्मीद है। साथ ही सरकार का आय के साधन बढ़ाने पर भी पूरा ध्यान रहेगा।

सरकार इस जद्दोजहद में है कि समय रहते 12 हजार करोड़ का राजस्व के नुकसान की भरपाई जल्द ही कर ली जाएं। नुकसान का असर पेंशन पर पड़ रहा है और कई विकास कार्य रुके हैं। ऐसे में जितनी जल्द यह राजस्व प्राप्त होगा उतनी तेजी से विकास संभव हो पाएगा। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उम्मीद है कि प्रदेश की जनता को कोरेाना से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना का रफ्धीतार रे-धीरे कम हो रही है। हरियाणा सरकार की कार्यकुशलता के कारण ही ऐसा संभव हो सका है।

2021 में जनता और कर्मचारियों को हरियाणा सरकार से उम्मीद, आय के साधन बढ़ाने पर सरकार का जोर

नए साल में नई योजनाओं पर कार्य होगा। सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना एक लाख गरीब परिवारों को सक्षम बनाने की है। जिससे ऐसे परिवारों की प्रतिमाह की आय कम से कम नौ हजार अवश्य हो और वे जीवन यापन बेहतर ढंग से कर सकें।

आने वाले समय में सरकार इसके लिए भी प्रयासरत हैकि कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से जमीन की रजिस्ट्री करवा पाए। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। केरोसीन फ्री हरियाणा करने के बाद सरकार ई आफिस बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। इस कवायद के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का इरादा है।

डिजिटल हरियाणा को केंद्र सरकार ने सम्मान से नवाजा है। नए साल में कई ऐसी सेवाएं हैं जो डिजिटल हो जाएंगी। सरकार ने बिजली बिल, पानी के बिल, सचिवालय के पास सहित कई ऐसे काम किए हैं। जिन्होंने डिजिटल हरियाणा के सपने को पूरा किया है। परिवार पहचान पत्र योजना को भी इसी साल के मध्य तक शुरू करवाने का प्रयास है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago