हरियाणा के इस सांसद ने की चलते-फिरते मोबाइल आफिस की शुरुआत, दूसरे सांसद ने कहां अद्भुत

हरियाणा के करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया ने चलते-फिरते मोबाइल आफिस की शुरुआत की है। जिसे ‘सांसद मोबाइल आफिस’ नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में सीएम निवास में सांसद के इस मोबाइल आफिस की शुरुआत की। राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम ने सांसद की इस कार्य को सराहनीय और अद्भुत बताया।

भाजपा सांसद के इस मोबाइल आफिस के सपने को उनके सहयोगी नितिन नारंग ने सच किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जन कल्याण के लिए यह सांसद का अच्छा और सराहनीय प्रयोग है। मोबाइल आफिस में उपलब्ध सुविधाओं से लोकसभा क्षेत्र के लोगो को काफी लाभ होंगे।

हरियाणा के इस सांसद ने की चलते-फिरते मोबाइल आफिस की शुरुआत, दूसरे सांसद ने कहां अद्भुत

इस मोबाइल आफिस को टेंपो ट्रैवलर में स्थापित किया गया है साथ ही इसमें अटल सेवा केंद्र भी बनाया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को अटल सेवा केंद्र से जुड़ी सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल पाएगा। लोकसभा सांसद अपने मोबाइल आफिस के साथ ही क्षेत्र में अपने दौरे के लिए जाएंगे। आफिस मे वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल आफिस वैन पर सांसद जी का पर्सनल मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है।

करनाल के सांसद संजय भाटिया ने बीती 11 जुलाई से अपने लोकसभा क्षेत्र में हर सिर पर हेलमेट योजना चला रखी है। नितिन नारंग के अनुसार इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर निशुल्क हेलमेट प्रदान किया जाता है ताकि दुर्घटना होने पर सिर में चोट लगने के कारण किसी की जान न जाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago