मनोज भाटी हत्या कांड : “शूटर लंबू” पुलिस संग खेल रहा आँख मिचौली का खेल, लंबू को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

फरीदाबाद में गत दिनों हुए मनोज भाटी हत्याकांड में पुलिस को हर दिन किसी ना किसी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस हत्याकांड में पिछले दिनों दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था। 23 दिसंबर को बाईपास सेक्टर 31 फरीदाबाद में मनोज भाटी को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के मार्गदर्शन पर काम करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने उपरोक्त केस को सुलझाते हुए मात्र 48 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

फरीदाबाद में अपराधियों के लिए गोली चालाना आम बात हो गयी है। फरीदाबाद। दिल दहला देने वाली मनोज भाटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी मांगरिया के साथ ही लंबू नाम के युवक की पहचान क्राइम ब्रांच ने कर ली है, लेकिन उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

मनोज भाटी हत्या कांड : "शूटर लंबू" पुलिस संग खेल रहा आँख मिचौली का खेल, लंबू को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

पुलिस लगातार अलग – अलग जगहों पर दबिश दे रहे हैं। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग जगह से सीसीटीवी फुटेज हासिल की है जिसमें लंबू मनोज मांगरिया के साथ कार में बैठा दिखाई दे रहा है। हत्याकांड में अभी तक पकड़े गए शूटरों से पूछताछ में पुलिस को इसके बारे बेहद कम जानकारी मिली। भाटी के ऊपर गोलियां चलाने में भी यह युवक शामिल था। आरोपी के बारे में बाकी शूटर भी ज्यादा नहीं जानते। आरोपी की लंबाई देखने मे छह फुट से अधिक लग रही है।

जिले में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस के समझ नहीं आ रहा है कि वह लंबू शूटर कौन था। मनोज भाटी की हत्या की योजना के दौरान भी आरोपी ने बाकी शूटरों को अपना असली नाम नहीं बताया, सभी इसे लंबू नाम से ही जानते हैं। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से वारदात के बाद लंबू कार में मनोज मांगरिया के साथ फरार हुआ था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago