Categories: Faridabad

प्रत्येक वारदात पर होगी सरकार की निगरानी, फरीदाबादवासी होंगे कैमरे की जद में

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की दौड़ में और आगे ले जाने के लिए अब फरीदाबाद जिले को सुरक्षा की नजर से अपडेट करने का प्रयास किया जा रहा है। अब ना सिर्फ वारदात पर लगाम लगेगा। वहीं अब फरीदाबाद वासी की सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता करते हुए पुलिस बल ने फरीदाबाद शहर की बढ़ती आबादी के बीच वारदातों पर लगाम लगाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरे फरीदाबाद स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए गए हैं।

गौरतलब,पिछले दिनों जहां फरीदाबाद शहर में घटित हुए मनोज भाटी हत्याकांड में सीसीटीवी कैमरे ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। तो वहीं कई मामलों में भी पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचकर सुलझाए हैं। यही कारण है कि अलग-अलग जगहों पर घटित हुए आपराधिक मामलों में सीसीटीवी कैमरे की सर्वश्रेष्ठ भूमिका रही हैं।

प्रत्येक वारदात पर होगी सरकार की निगरानी, फरीदाबादवासी होंगे कैमरे की जद में

वही अगर निकिता हत्याकांड मामले की बात करें तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए सारे वारदात के बाद ही गुत्थी सुलझ पाई थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर में हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रख रही है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी सूरत में तीसरी आंख से बच न पाएं।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से फरीदाबाद पुलिस को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने मे सरलता देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी के माध्यम से करीब 3794 ई चालान किए हैं, जिनमें विदाउट हेलमेट 1921, रोंग साइड ड्राईविंग 113 और रेड लाइट क्रॉस करने वालों के 1758 चालान किए गए है।

अभी तक फरीदाबाद शहर कि प्रमुख 78 जगहों पर करीब 750 कैमरे लगाए जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से फरीदाबाद पुलिस को अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में काफी मदद मिल रही है।

फरीदाबाद पुलिस की सभी क्राइम ब्रांच सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों से संपर्क साध कर फोन पर ही कई मामलों को सुलझा लेती है। सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए पुलिस की तरफ से पांच पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम में करीब 30-35 लोग कार्य करते हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉक्टर अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी जल्दी ही और पुलिस कर्मियों को कंट्रोल रूम में तैनात किया जाएगा, ताकि रियल टाइम पर ही घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago