Categories: Trending

किसान आंदोलन : आखिर क्या है वजह की किसानों द्वारा बेची जा रही है हरी जलेबियाँ ?

सरकार के खिलाफ सैकड़ों किसानों का आक्रोश हर दिन एक नई तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसान हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं केंद्र सरकार को अपने मांग के लिए रिझाने की।

ऐसे में भारत बन्द से लेकर टोल टैक्स फ्री कराने जैसे कई तस्वीरें भारत के सामने प्रस्तुत की जा चुकी हैं। अब वही सोशल मीडिया पर हरी जलेबियों की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो शांति के प्रतीक के रूप में केंद्र सरकार को चेतावनी देने का कार्य कर रही है।

किसान आंदोलन : आखिर क्या है वजह की किसानों द्वारा बेची जा रही है हरी जलेबियाँ ?

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हरी हरी जलेबी की फोटो पंजाब की है। जिसमें मोहाली के किसान पिछले कुछ दिनों से विशेष ‘हरी जलेबियां’ परोस रहे हैं। किसानों ने कहा विशेष मिठाई उनकी फसलों के रंग और उससे जुड़ी समृद्धि का प्रतीक है।

वहीं एक प्रदर्शनकारी किसान जसवीर चंद ने कहा, “हम पिछले कुछ दिनों से हरी जलेबियां बांट रहे हैं। उन्होंने बताया हर रोज लगभग पांच क्विंटल मिठाई बांटी जाती है। उन्होने यह भी बताया कि मिठाई का हरा रंग हरित क्रांति के साथ-साथ शांति प्रतीक है।

इसके अलावा चंद के साथी बलदेव सिंह ने कहा, “हम एक महीने से अधिक समय से केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करने के बावजूद भी सरकार अधिक बनी हुई है और किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है। उन्होने कहा इसके बावजूद भी हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रखने के लिए दृढ़ हैं।

गौरतलब मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न सीमा बिंदुओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन को एक महीने से ज्यादा समय भी बीत चुका है लेकिन परिणाम टस से मस होने को राजी नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago