साइबर अपराधियों की अब खैर नही, फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने की कुछ ऐसी तैयारी

पुलिस आयुक्त कार्यालय में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह ने क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल, क्राइम ब्रांच DLF प्रभारी अनिल कुमार, क्राइम ब्रांच उचागांव प्रभारी जगमिन्द्र, क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी सुमेर सिंह और क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी राकेश सिंह को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया|

इस बैठक में क्राइम ब्रांच द्वारा वर्ष 2020 के दिसम्बर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई|क्राइम ब्रांच अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच सक्रिय रूप से कार्य करते हुए कड़ी मशक्कत करके अपराधियों की धरपकड़ कर रही है|

अपना कर्तव्यों का निष्पादन पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करने के लिए क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया और आगामी माह के लिए नए टारगेट निर्धारित किए गए|

मनोज मांगरिया, सज्जन उर्फ़ भोलू, विकास उर्फ़ महाले, संदीप उर्फ़ काला जठेडी, जंगली बिल्ला, लाला, बिन्नी, विक्की, रवि मुजेड़ी, मिन्द्र, मनोज उर्फ़ जीरो, टेकचंद जैसे मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ करने के आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि यह खतरनाक प्रवृति के अपराधी समाज में अशांति फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते हैं| इसलिए उनका लक्ष्य है ऐसे मुजरिमों को गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाया जाए|

साइबर अपराधियों की अब खैर नही, फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने की कुछ ऐसी तैयारी

साथ ही उन्होंने कहा कि इन अपराधियों के एकाउंट्स की आर्थिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनको पैसा कहाँ से प्राप्त होता है| इसके साथ ही उन लोगों पर भी कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी जो इन अपराधियों को किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करते हैं|

श्री सिंह ने फरीदाबाद साइबर पुलिस स्टेशन को भारत का सर्वश्रेष्ट साइबर पुलिस स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा है| इसके लिए फरीदाबाद के पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम से सम्बंधित ट्रेनिंग करवाई जाएगी जिसमे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और साइबर अपराधियों को ट्रैक करके उन्हें पकड़ने की तकनीक बताई जाएगी|

बैठक का समापन करते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच अधिकारी इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निष्पादन करते रहें और अपराधियों की धरपकड़ करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुचाएँ|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago